नई दिल्ली. किन्हीं और साधनों में सफर करने की बजाए हम में से ज्यादातर लोग ट्रेनों में सफर करना पसंद करते हैं। भारतीय रेलवे दूसरे साधनों की अपेक्षा ज्यादा सुरक्षित और भरोसेमंद विकल्प है। भारतीय रेलवे का विशाल नेटवर्क देशभर में फैला हुआ है। रोजाना करोड़ों लोग ट्रेनों में सफर करते हैं। अगर आप भी ट्रेनों में सफर करते हैं या सफर करने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में आपको कुछ बातों के बारे में जान लेना चाहिए। अगर आप इन बातों के बारे में नहीं जानते हैं। इस स्थिति में ट्रेन में सफर करते समय आपको कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। भारतीय रेलवे ने यात्रियों के सफर को सुविधाजनक बनाने के लिए कई नियमों को लागू कर रखा है। अगर आप इन नियमों का पालन नहीं करते हैं। इस स्थिति में आपको जुर्माना तक भरना पड़ सकता है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से –
सफर के दौरान इस बात का खास ध्यान रखें कि ट्रेनों में कचरा न फैलाएं। अगर आपको ट्रेनों में कचरा फैलाते हुए देखा जाता है। इस स्थिति में आपसे जुर्माना वसूला जा सकता है।
इसके अलावा आपको ट्रेन में सफर करते समय उसमें भूलकर भी पोस्टर नहीं लगाना चाहिए। ये नियमों के विरुद्ध है। ऐसा करने पर आपको जुर्माना तक भरना पड़ सकता है।
इसके अलावा आपको ट्रेनों में सफर करते समय कभी भी ज्वलनशील या विस्फोटक पदार्थों को अपने साथ नहीं ले जाना चाहिए। ऐसा करने पर आपको जुर्माने के साथ जेल भी हो सकती है।
ट्रेनों में सफर करते समय गैस सिलेंडर, सिगरेट, स्टोव जैसी चीजों को ले जाना सख्त मना है। इसके अलावा आपको बगैर किसी कारण के ट्रेन चेन पुलिंग नहीं करनी चाहिए। बिना किसी कारण ट्रेन चेन पुलिंग करना कानूनी अपराध है। ऐसा करने पर आपको जुर्माना भरना पड़ सकता है।