आप में से अधिकतर लोग लैपटॉप या कंप्यूटर पर काम करते होंगे। वैसे तो कंप्यूटर पर काम इसलिए ही होता है कि आपका फास्ट काम कर सकें, लेकिन यदि आपको कुछ शॉर्टकट मालूम हैं तो आप अपने काम में सुपरमैन हो सकते हैं। आप में से कुछ लोग तो कुछ शॉर्टकट कीज के बारे में जानके होंगे लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होंगे जिन्हें इन कीज के बारे में जानकारी नहीं होगी। आज की इस रिपोर्ट में हम आपको जो 8 शॉर्टकट्स कीज के बारे में बताने जा रहे हैं उनके बारे में आप शायद ही जानते होंगे। चलिए आप खुद ही देख लीजिए।
इसकी मदद से आप अपने कंप्यूटर को लॉक कर सकते हैं। बता दें कि ये सभी शॉर्टकट केवल विंडोज के लिए हैं। एप्पल के मैक में ये काम नहीं करेंगे।
कई बार हमसे गलती हो जाती है। ऐसे में हम Ctrl+Z दबाकर undo करते हैं। वैसे आप चाहें तो Ctrl+Y से undo को redo भी कर सकते हैं।
किसी भी कॉपी हुए टेक्सट को पेस्ट करने के लिए आप Ctrl+V यूज करते हैं लेकिन आप Shift+Insert दबाकर भी कॉपी किए हुए मैटर को कही भी पेस्ट कर सकते हैं।
किसी भी डॉक्यूमेंट की शुरुआत में जाने के लिए Ctrl+Home और अंत में जाने के लिए Ctrl+End दबाएं। ये कीज वेबपेज पर भी काम करते हैं।
इन दोनों की मदद से आप किसी भी प्रोग्राम को बंद कर सकते हैं। साथ ही सभी प्रोग्राम को बंद करने के बाद आप अपने कंप्यूटर को शट डाउन भी कर सकते हैं।
अगर आपने बहुत सारे प्रोग्राम चला रखे हैं और तो माउस को बिना छुए एक-एक टैब को देखना चाहते हैं तो Alt+TAB दबायें। आपको सभी टैब एक साथ दिख जाएंगे। अब जिस टैब में जाना हैं उस पर आने पर की छोड़ दें।
किसी भी टेक्स्ट को कॉपी करने के लिए हम आमतौर पर Ctrl+C का यूज करते हैं लेकिन क्या आप जानते है कि आप Ctrl+Insert से भी किसी टेक्स्ट को कॉपी कर सकते हैं।