अमरोहा।  हसनपुर में महाशिवरात्रि के पर्व व्रत के दौरान कुट्टू के आटे की पकौड़ी और पूड़ी खाने से 50 सौ से अधिक लोगों की तबीयत बिगड़ गई। उल्टी-दस्त व शरीर में कंपन होने पर लोग डॉक्टरों के पास भागे। अधिकांश लोगों को हालत गंभीर होने पर अस्पतालों में भर्ती कराया गया। कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच जुटे हैं।

डॉक्टरों ने फूड पॉइजनिंग होने की बात कही है। लोगों में दहशत का माहौल है। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी हुई है। जिन-जिन दुकानों से कुट्टू का आटा खरीदा गया है। उन्हें चिन्हित किया जा रहा है। शुक्रवार को महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर व्रत रखने वाले शिव भक्तों ने बाजार से खरीद कर कुट्टू के आटे से बनी पकौड़ियां एवं पूड़ी का प्रसाद खाया था।