बिजनौर. बिजनौर के नजीबाबाद मे एक मनचले को पकडकर पुलिस को सौंप दिया। बताया गया है कि एक मनचला कॉलेज के बाहर खडा होकर छात्राओ से छेडखानी कर रहा था। परंतु बुर्का पहने हुए के कारण उसको महिला समझ रहे थे। लेेकिन जब उसकी पुरूषो जैसी आवाज सुनी तो लोगो को शक हुआ। जिसके बाद बुर्का उतरवाकर देखा तो वह युवक निकला। जिसके बाद राहगीरो ने उसे पकड लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस सुत्रो के मुताबिक पकडा गया युवक नजीबाबाद के पठानपुरा मौहल्ले को रहने वाला सुहेल है। वह लगभग 3 दिनो से बुर्के की आड मे लगातार लडकियो से छेडकानी कर रहा था। इसी जरह आज भी वह बस मे लडकियो से छेडछाड कर रहा था जहां पर उन्होने शोर मचा दिया जिसके बाद बुर्का उतरवाने के बाद वह पुरूष निकला तो लोगो मे रोष उत्पन्न हो गया जिसके बाद लोगो ने उसकी जमकर पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुरे क्षेत्र मे यह चर्चा का विषय बना रहा।