मेरठ। लोकसभा चुनाव के दौरान सरधना विधानसभा की ठाकुर चौबीसी में भाजपा प्रत्याशी के विरोध में पंचायतों का दौर चला। बढ़ते विरोध के चलते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रार्धना की रैली में क्षत्रियों को साधने के लिए पहुंचे थे। इन सब के बाद भी ठाकुर चौबीसी में विरोध कुछ कम नहीं हुआ।
ठाकुर चौबीसी के कुछ गांवों में भाजपा और सपा के बीच बराबर की टक्कर रही तो कुछ गांवों में दोनों को बढ़त भी मिली। पूर्व विधायक ठा. संगीत सोम के गांव आलमगीरपुर फरीदपुर में सपा को 153 तो भाजपा को 148 वोट मिले, सरधना विधानसभा क्षेत्र मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट के अंतर्गत आता है। यहां की ठाकुर चौबीसी के गांवों में सपा और भाजपा प्रत्याशी में वोट हासिल करने को लेकर उठापटक चली। कुछ गांवों में दोनों बराबरी करते नजर आए, सरधना विधानसभा से सपा गठबंधन प्रत्याशी हरेंद्र मलिक 80826 और भाजपा प्रत्याशी डॉ. संजीव बालियान ने 80781 वोट प्राप्त किए। राजपुर मोमीन में संजीव बालियान को 267 हरेंद्र सिंह को 180 वोट मिले। नाहली में सपा को 998 व भाजपा को 302 वोट प्राप्त हुए। खेड़ा में सपा को 1219 और भाजपा को 1016 वोट मिले।
वहीं, भाजपा जिलाध्यक्ष ठा. शिवकुमार राणा के गांव औरंगनगर रार्धना में भाजपा को 1437 और सपा को 1128 वोट मिले। जलालपुर अक्खेपुर में भाजपा को 478 और सपा 268, भामौरी में भाजपा को 1194 व सपा को 362 मिले जबकि, झिटकरी में भाजपा को 799 तो सपा को 203 वोट मिले।
वहीं, चौबीसी के गांव दौलतपुर में भाजपा को 371 व सपा को 238, ज्वालागढ़ में भाजपा को 431 व सपा को 83 वोट हासिल हुए। कुशावली में भाजपा 1162 व सपा 596 वोटों पर रही। सलावा में भाजपा प्रत्याशी संजीव बालियान को 2188 जबकि, सपा के हरेंद्र महिलक को 1373 वोट मिले। कैली में भाजपा को 198 व सपा को 2904, कपसाड़ में भाजपा 1302 व सपा 755 मत मिले।
उधर, चकबंदी में भाजपा को 179 व सपा को 351 वोट मिले। अटेरना में संजीव बालियान को 329 व हरेंद्र मलिक को 351 वोट मिले। सरधना विधानसभा क्षेत्र के क्षत्रियों का मतदान प्रतिशत हालांकि कम रहा। इसके बाद भी भाजपा के प्रति क्षत्रियों का विरोध कम नहीं हो सका।