मेरठ. पूरा उत्‍तर भारत ही भीषण तपिश की मार झेल रहा है। मेरठ और आसपास के जिलों में लू के थपेड़ों ने घरों से बाहर निकलना मुश्‍किल कर दिया है। गर्म हवाओं का प्रकोप अभी जारी रहेगा। कई इलाकों में पारा 42 डिग्री के पार जा सकता है। मेरठ का तापमान अभी और बढ़ेगा। आसपास के जिलों में राहत के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। वहीं गुरुवार को दिनभर भीषण गर्मी से सामना होगा।

स्‍वास्‍थ्‍य पर असर
भीषण गर्मी स्‍वास्‍थ्‍य पर असर डाल सकती है। एक दिन राहत के बाद गर्मी ने फिर प्रकोप दिखाना आरंभ कर दिया। आने वाले दिनों में मौसम साफ रहेगा और तापमान 42 डिग्री के आसपास पहुंचेगा। मंगलवार को मेरठ का अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री और न्‍यूनतम तापमान 20.4 डिग्री था। वहीं बुधवार को अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री और न्‍यूनतम तापमान 20.9 डिग्री रहा.

सोमवार की की देररात आंधी लेकर आई थी आफत
वहीं सोमवार रात को शहर से लेकर देहात तक कई इलाकों में आंधी ने तबाही मचाई। अचानक आई आंधी ने मेरठ के मौसम मिजाज बदलकर रख दिया। पेड़ उखड़कर बिजली लाइनों पर गिर गए। इससे बिजली के खंभे और तार टूट गए। टीपीनगर की नई बस्ती में मकान गिर गए। आंधी और तूफान से पेड़ व होर्डिग्स टूट गिर गए। गंगा नगर थाने के मालखाने में आग लगने से 150 वाहन धू धू जल गए। डिफेंस कालोनी में अंदर पेड़ गिरने से आवासीय कालोनी पर भी संकट के बादल मंडरा गए। बिजली के पोल गिरने से मवाना रोड, बेगमपुल समेत कई स्थानों पर जाम भी लगा।

आज भी गर्म ही रहेगा मौसम
गुरुवार को आसमान पर तेज धूप खिलेगी और मौसम गर्म रहेगा। वहीं शनिवार को मेरठ का अधिकतम तापमान 39.0 डिग्री और न्‍यूनतम तापमान 17.3 डिग्री रहा था। वहीं शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 38.1 डिग्री रहा था। न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 19 डिग्री रहा। मौसम विभाग ने न्यूनतम तापमान 23 डिग्री तक पहुंचने की संभावना जतायी है। वहीं प्रदूषण स्तर मेरठ में खराब बना रहा।

फिर लू का दौर शुरू
वहीं दिल्‍ली में गुरुवार से अगले पांच दिनों के लिए भीषण लू चलने के आसार हैं। मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट। इस दौरान अधिकतम तापमान सफदरजंग का तापमान बृहस्पतिवार को 43 डिग्री जबकि शुक्रवार तक 44 डिग्री को छू जाने की उम्मीद है। दिल्ली के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक भी पहुंच सकता है। पंजाब में गुरुवार को तापमान और बढ़ने का अनुमान है। बठिंडा और आसपास के क्षेत्रों में बादल छाने की संभावना है, जबकि शेष पंजाब में लू चलेगी। अधिकतम तापमान पारा 42 से 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है।

ऐसा रहेगा मौसम का अनुमान
हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को मैदानी क्षेत्रों में धूप खिलेगी जबकि अधिक ऊंचाई वाले कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अब लू चलने की संभावना कम है क्योंकि अधिकांश हिस्सों में ठंडी हवाएं चलेंगी, जिससे गर्मी से अपेक्षाकृत राहत मिलेगी। जम्मू संभाग में तापमान 40 डिग्री पार करने के बाद 48 घंटों में बारिश के आसार। अगले दो दिनों में हल्के बादल छाए रहने के आसार। श्रीनगर के मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी अनुसार 29, 30 अप्रैल को तपती गर्मी से हल्की राहत मिलेगी।