जयन्त चौधरी जी ने अपील की कि कई अनुभवी सामाजिक कार्यकर्ताओं ने चौधरी चरण सिंह एवं चौधरी अजित सिंह के साथ काम किया है। इस समय संकट की घड़ी में वे पार्टी से जुड़कर संगठन को मजबूत बनायें। मीटिंग में हाल ही में सम्पन्न उत्तर प्रदेश के पंचायत चुनावों के साथ ही पार्टी संगठन पर भी चर्चा हुई। पंचायत चुनाव में पार्टी समर्थित प्रत्याशियों की जीत पर संतोष व्यक्त किया गया। महाराष्ट्र, गोवा एवं गुजरात में में तूफानी चक्रवात से हुई क्षति पर गहरा दुःख व्यक्त किया गया।

जयन्त चौधरी ने पिछले छह माह से चल रहे संयुक्त किसान आन्दोलन का समर्थन किया और पार्टी कार्यकर्ताओं से 26 मई को भारी संख्या में धरने में भाग लेने को कहा। उन्होंने सरकार से मांग की कि वह किसानों से वार्ता कर समस्या का शीघ्र समाधन निकाले।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष जयन्त चौधरी ने पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे आगामी वर्ष 2022 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनावों की तैयारी में तन-मन से जुट जाएं। मीटिंग के अन्त में जयन्त चौधरी ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सभी सदस्यों का धन्यवाद किया।