नई दिल्ली। जेईई मेंस सेशन 2 आंसर-की पर महत्वपूर्ण अपडेट है। एनटीए यानी कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी आज, 1 अगस्त, 2022 को पेपर 1 के लिए आंसर-की रिलीज कर सकता है। हालांकि यह संभावना मीडिया रिपोर्ट्स में जताई जा रही है। एनटीए ने इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी है। इसलिए कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि, वे आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहें।
आंसर-की जारी होने के बाद, लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा। ऐसे में स्टूडेंट्स को उत्तर कुंजी को डाउनलोड करने लिए उम्मीदवारों को अपना लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे- नाम, पंजीकरण संख्या आदि दर्ज करना होगा। स्टूडेंट्स ध्यान रखें कि जल्द जारी होने वाली आंसर-की अंतिम परिणाम नहीं है, यह बस स्कोर का अनुमान लगाने के लिए है। फाइनल परिणाम आपके स्कोर कार्ड पर दिए जाएंगे।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, एनटीए ने 25 जून, 2022 से 30 जून, 2022 तक जेईई मेन 2022 सेशन 2 आयोजित किया था। वहीं जेईई मेन 2022 जुलाई सत्र का पेपर 1 का आयोजन 25 जुलाई, 2022 से 29 जुलाई, 2022 तक हुआ था। वहीं पेपर 2 30 जुलाई 2022 को कराया गया था। जेईई मेन 2022 सेशन वन परीक्षा का परिणाम 11 जुलाई, 2022 को आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in और NTA की वेबसाइट nta.ac.in पर रिलीज किया गया था।
जेईई मेंस सेशन 2 आंसर-की डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट- jeemain.nta.nic.in पर जाएं। इसके बाद, होमपेज पर, “QP / Responses and Provisional Answer Keys of JEE(Main) 2022 Session 2 for Challenge” link पर क्लिक करें। इसके बाद, अपना आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें। अब जेईई मेन 2022 उत्तर आंसर-की स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी। अब उत्तर कुंजी डाउनलोड करें, और आगे के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट लें।