नोएडा। नोएडा में एक महिला को गाली देने के आरोप में श्रीकांत त्यागी को 9 अगस्त, 2022 को गिरफ्तार किया गया था। इस मामले को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार श्रीकांत त्यागी जेल से रिहा हो गया है। रिहा होने पर श्रीकांत त्यागी ने कहा कि मेरे समाज के लोगों ने मेरा साथ दिया। जब पत्रकारों ने त्यागी से पूछा कि अब आप कहा जा रहे हैं तो त्यागी ने कहा कि मैं ओमेक्स सोसाइटी जा रहा हूं।
जेल से बाहर आया श्रीकांत त्यागी, रिहा होते ही दिया ये बडा बयान, देखें वीडियो #shrikanttyagi #Noida #upnews pic.twitter.com/OBHgTOLvO3
— ASB NEWS INDIA (@asbnewsindia) October 20, 2022
श्रीकांत त्यागी को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 17 अक्टूबर को गैंगस्टर मामले में जमानत दी थी। तभी से उसके जेल से बाहर आने का रास्ता साफ हो गया था। गालीबाज त्यागी को गैंगस्टर अधिनियम के तहत दर्ज मामले में जमानत दी गई थी। जस्टिस सुरेंद्र सिंह की पीठ ने श्रीकांत त्यागी को जमानत दी थी।
बता दें कि श्रीकांत त्यागी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें वो अपनी ही सोसाइटी की एक महिला के साथ गाली-गलौज कर रहा था। इसके बाद त्यागी को गिरफ्तार कर लिया गया था। इस मामले को लेकर त्यागी ने कोर्ट से जमानत की मांग की थी। उसने अपने ऊपर दर्ज मुकदमों को दुर्भावना से प्रेरित बताया था। इलाहाबाद हाईकोर्ट में उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से त्यागी की आपराधिक इतिहास पेश किया गया। कोर्ट ने त्यागी को इस मामले में राहत दे दी थी। आज श्रीकांत त्यागी को जेल से रिहा कर दिया गया है। वो वापस ओमेक्स सोसाइटी जा रहा है जहां गाली-गलौज की घटना घटी थी।