लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को कहा कि भगवान कृष्ण हर रोज उनके सपने में आते हैं और कहते हैं कि सपा की सरकार बनने जा रही है। अखिलेश ने दावा किया कि ऐसा कोई दिन नहीं होता जब जब भगवान उनके सपने में ना आएं।
अखिलेश यादव ने कहा, ”रात में हमारे सपने में आए भगवान। कह रहे थे आपकी सरकार बनने वाली है। एक बार नहीं आए, हर दिन आते हैं। हर दिन, कोई दिन ऐसा नहीं, जिस दिन भगवान हमारे सपनों में आकर ना कहते हों कि आपकी सरकार बनने जा रही है। इनके तो पत्र में लिखा है, हमारे सपनों में हर दिन आते हैं।”
जानें रोज अखिलेश यादव के सपनों में आकर क्या कहते हैं भगवान? #AkhileshYadav #UPElections2022 #UPElection2022 #UPElection pic.twitter.com/tvSswIShFx
— ASB NEWS INDIA (@asbnewsindia) January 3, 2022
अखिलेश यादव ने भगवान कृष्ण के सपने में आने की बात बीजेपी सांसद की ओर से पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा को लिखे गए लेटर पर कही। उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के सदस्य हरनाथ सिंह यादव ने पार्टी अध्यक्ष से अपील की है कि सीएम योगी आदित्यनाथ को मथुरा से चुनाव लड़ाया जाए। उन्होंने यह भी कहा है कि भगवान कृष्ण ने ही उन्हें यह खत लिखने को प्रेरित किया है। अखिलेश यादव से इसी को लेकर सवाल किया गया था।