केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी का पुत्र और तिकुनिया कांड का मुख्य आरोपी आशीष मिश्र मोनू क्राइम ब्रांच के ऑफिस पहुंच गया है। वहीं, लखीमपुर खीरी में शुक्रवार देर शाम को फिर से इंटरनेट सेवा बंद कर दी है। उधर, नवजोत सिंह सिद्धू निघासन में पत्रकार रमन कश्यप के घर पर मौन अनशन पर बैठे हैं। 

आशीष मिश्र के क्राइम ब्रांच के ऑफिस पहुंचने पर समर्थकों ने हंगामा किया है। आशीष मिश्र के समर्थन में समर्थक नारेबाजी कर रहे हैं। मंत्री अजय मिश्र ने समर्थकों से शांति बनाए रखने की अपील की है। आशीष मिश्र के साथ सदर विधायक योगेश वर्मा मौजूद हैं। सांसद प्रतिनिधि संजय सिंह भी हैं। उनके वकील अवधेश सिंह भी आशीष के साथ क्राइम ब्रांच ऑफिस में पहुंचे हैं। 

आशीष मिश्र के कानूनी सलाहकार अवधेश कुमार ने कहा कि हम नोटिस का सम्मान करेंगे और जांच में सहयोग करेंगे। आशीष मिश्र आज पुलिस के सामने पेश होंगे। मिश्र को यूपी पुलिस ने लखीमपुर हिंसा के सिलसिले में तलब किया है। 

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी का पुत्र और तिकुनिया कांड का मुख्य आरोपी आशीष मिश्र मोनू क्राइम ब्रांच के ऑफिस पहुंच गया है। आशीष मिश्र से पूछताछ शुरू कर दी गई है। 

लखीमपुर खीरी में शुक्रवार देर शाम को फिर से इंटरनेट सेवा बंद कर दी है। इससे पहले भी इंटरनेट बंद कर दिया गया था, लेकिन बाद में बहाल कर दिया गया था। लेकिन कल शाम को फिर से इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गईं। 

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी ने भाजपा प्रदेश मुख्यालय में कहा कि मेरा बेटा निर्दोष है। उन्होंने कहा कि बेटे की तरफ से नोटिस का लिखित जवाब दिया गया है। बेटे का स्वास्थ्य ठीक नहीं होने के कारण वह शुक्रवार को पेश नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि बेटा शनिवार को जांच एजेंसी के सामने पेश होकर अपने निर्दोष होने के सबूत देगा। उन्होंने कहा कि घटना दुर्भाग्यपूर्ण है इसका राजनीतिक उपयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी में कोई पक्षपात नहीं होता। निष्पक्ष जांच होगी, इसमें पूरा सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी। उन्होंने कहा कि किसानों के वेष में कुछ उपद्रवी भीड़ में शामिल थे।

तीन अक्तूबर को हुए तिकुनिया कांड में आशीष मिश्र को शुक्रवार को पुलिस लाइन स्थित क्राइम ब्रांच दफ्तर में पेश होना था। इसके लिए गुरुवार को उसके घर पर नोटिस लगाया गया था। शुक्रवार सुबह क्राइम ब्रांच में निर्धारित समय दस बजे से पहले ही डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल पहुंच गए। उसके बाद एसपी विजय ढुल भी पहुंचे, लेकिन दोपहर दो बजे तक आशीष नहीं पहुंचा। इसके बाद पुलिस ने केंद्रीय गृह राज्यमंत्री के घर के बाहर दूसरा नोटिस चस्पा करवा दिया।

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी का पुत्र और तिकुनिया कांड का मुख्य आरोपी आशीष मिश्र मोनू आज क्राइम ब्रांच के सामने बयान दर्ज कराएगा। कुछ देर में आशीष क्राइम ब्रांच ऑफिस पहुंचेगा। शुक्रवार को वह क्राइम ब्रांच ऑफिस में नहीं पहुंचा था। इसके बाद पुलिस ने दूसरा नोटिस फिर से उसके घर पर चस्पा किया था।