अहमदाबाद/देहरादून। कृषि कानूनों के खिलाफ लंबे समय से धरने पर बैठे किसान संगठनों ने शुक्रवार को भारत बंद का आह्वान किया था। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन के महासचिव युद्धवीर सिंह अहमदाबाद में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। कांफ्रेंस के दौरान ही गुजरात पुलिस पहुंची और बीच से जबरन उन्हें उठा लिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

युद्धवीर सिंह की गिरफ्तारी पर भडके राकेश टिकैत ने दी ये चेतावनी, खबर के आखिर में देखें वीडियो

वीडियो में दिख रहा है कि किसान नेता युद्धवीर सिंह पत्रकारों से बातचीत कर रहे हैं। इसी दौरान गुजरात पुलिस के कर्मी वहां पहुंचते हैं और उन्हें खींचने लगते हैं। इस दौरान पुलिस की मौजूदगी पर युद्धवीर कहते हैं कि यह तानाशाही है और उसी का उदाहरण दिख रहा है। मीडिया से बात करना कोई गुनाह नहीं है। यह हमारा लोकतांत्रिक अधिकार है कि कोई आदमी अपनी बात रख सकता है।

युद्धवीर सिंह अपनी बात रख ही रहे होते हैं, इसी बीच पुलिस वाले उन्हें ले जाते हैं। खबरों के मुताबिक उन्हें हिरासत में लिया गया है। इस बीच सामाजिक कार्यकर्ता और किसान आंदोलन में सक्रिय योगेंद्र यादव ने इस घटना के बहाने सरकार को घेरा है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘ये है गुजरात मॉडल- आज अहमदाबाद में प्रेस कॉन्फ्रेंस के बीच से ठज्ञन् के महासचिव युद्धवीर सिंह को गुजरात पुलिस खींच कर ले गई। राकेश टिकैत ठीक कहते हैं, गुजरात के किसान को मुक्त करवाना है।’

नीचे क्लिक कर देखें कैसे राकेश टिकैत के साथी युद्धवीर सिंह को मीडिया के बीच से खींच ले गई पुलिस

गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री शंकर सिंह वाघेला ने भी इस घटना पर राज्य सरकार की खिंचाई की। उन्होंने ट्वीट किया, ‘गुजरात में किसान एकता मोर्चा की प्रेसवार्ता मात्र से बौखला उठी भाजपा ने दिल्ली से अपनी रिमोट कंट्रोल वाली गुजरात सरकार को आदेश देकर प्रेसवार्ता रुकवा दी और युद्धवीर सिंह जी को गिरफ्तार कर लिया। गुजरात भाजपा का गुलाम नहीं है, किसानों की आवाज़ दबेगी नहीं।’

भारतीय किसान यूनियन के नेता युद्धवीर सिंह को प्रेस कॉन्फ्रेंस से उठाने की घटना पर राकेश टिकैत ने भी ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, ‘गुजरात के अहमदाबाद में किसान नेता युद्धवीर सिंह सिंह को प्रेस वार्ता के दौरान गिरफ्तार करना ही गुजरात मॉडल की हकीकत है। किसान की आवाज को दबाया नही जा सकता। किसान का संघर्ष अब और तेज होगा।’

राकेश टिकैत ने गिरफ्तारी पर सरकार को दी बडी चेतावनी, नीचे क्लिक कर देखें वीडियो