मेरठ । मेरठ में महिलाओं को निजी सेहत और स्वच्छता के प्रति जागरुक (aware) करने के लिए भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की सदस्याएं उतरीं। ताकि हर बालिका को किशोरावस्था के परिवर्तनों की सही जानकारी मिले। वो उनसे घबराए नहीं। गर्भवती महिलाएं भी अपनी सेहत का पूरा ख्याल रख सकें। पुलिस लाइन के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर महिलाओं ने मिलकर स्वास्थ्य जागरुकता शिविर लगाया।
शिविर में आम जनमानस महिलाओं को जागरुक किया गया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से दवाओं का वितरण हुआ। आशा बहुएं, आंगनबाड़ी कार्यकत्री और एएनएम को आवश्यक दवाओं का वितरण किया गया। इन महिलाओं को बच्चों को लगने वाले टीके, गर्भवती महिला के टीके, प्रसूताओं की सही देखभाल कैसे करें इसकी जानकारी भी दी गई।
डॉ. अंकुर त्यागी ने महिलाओं से कहा कि वे अपनी सेहत का खुद अच्छे से ख्याल रखें। उचित सफाई रखें, साथ ही अपने आसपास के गर्ल्स स्कूल, कॉलेजों में भी सफाई और सेहत की जागरुकता का कैम्पेन चलाएं। शिविर में पीएचसी के प्रभारी डॉ. अंकुर त्यागी उनकी टीम ने मिलकर आम महिलाओं को विटामिन, कैल्शियम और आयरन की गोलियां बांटी। महिलाओं को सेनेटरी नैपकिन भी दिए।