मेरठ।  सरधना के मोहल्ला छावनी नंगला रोड पर दहेज के लिए विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में माैत हो गई। दो वर्ष पहले नर्गिस(23) पुत्री इरशाद निवासी निराना थाना सिखेड़ा जिला मुजफ्फरनगर की शादी सरधना में हुई थी। सुबह के समय मायके वालों की घटना की सूचना मिली थी।

मौके पर पहुंचे मायके वालों ने विवाहिता को फांसी पर लटका पाया। परिजनों ने मौके पर पहुंच कर हंगामा किया। बताया गया कि दो माह पहले एक बच्ची को जन्म दिया था उसकी मौत हो गई थी।

परिजनों ने बताया कि विवाहिता ने मायके में ही बच्चे को जन्म दिया था। ससुराल वालों से विवाद के चलते गर्भवती होने के बाद पांच महीने तक वह मायके में रह रही थी। कुछ दिन पहले ही ससुराल वापस गई थी। सोमवार को उसकी माैत की खबर मिली।