मेरठ/मुजफ्फरनगर। दिल्ली एनसीआर में वायु प्रदूषण लगातार लोगां के स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल रहा है। मेरठ आज एनसीआर का तीसरा सबसे प्रदूषित शहर रहा। जाने मुजफ्फरनगर, शामली ओर बागपत सहित अन्य जिलों में क्या हालात रहे।
पिछले चौबीस घंटे में एनसीआर में हवा चलने से प्रदूषण में गिरावट आई है, लेकिन एनसीआर में मेरठ अब भी तीसरे नंबर पर बना हुआ है। पहले नंबर पर ग्रेटर नोएडा और दूसरे पर दिल्ली रहा।
एनसीआर में खराब हो रही हवा के चलते एक्यूआई का स्तर बढ़ा हुआ्र है। सोमवार को मेरठ देश में सबसे ज्यादा प्रदूषित रहा। मंगलवार को एक्यूआई 316 से गिरकर 202 दर्ज किया गया। ग्रेटर नोएडा 248 और दिल्ली 219 के बाद मेरठ तीसरे नंबर पर रहा।
अभी हरियाणा और पंजाब में जलाई जानी वाली पराली का असर भी आने वाले समय में दिखाई देगा। बढ़ते तापमान के चलते लागू किए गए ग्रेप सिस्टम को मेरठ में भी दिल्ली की एक्यूआई की तर्ज पर जारी किया जाएगा।
मंगलवार को मेरठ में बेगमपुल सबसे ज्यादा प्रदूषित रहा, यहां एक्यूआई 240 रहा। दिल्ली रोड पर 228 एक्यूआई रहा जबकि पल्लवपुरम में 214 दर्ज किया गया। इसके अलावा गंगानगर में 190, जयभीमनगर में 188 एक्यूआई रहा। कई जगह कूड़ा भी जलाया जा रहा है, जिस कारण प्रदूषण का स्तर बढ़ता जा रहा है।
ग्रेटर नोएडा में एक्यूआई 248, दिल्ली में 219, मेरठ में 202, हापुड में़ 200, मुरादाबाद में 188,
मुजफ्फरनगर में 180, शामली में 170, गाजियाबाद में 178, नोएडा में 166 तथा बागपत में 140 रहा।
पहाड़ी क्षेत्रों में बढ़ रही ठंड का असर मैदानी क्षेत्रों में भी दिखता जा रहा है। तापमान में गिरावट के साथ रात में मौसम ठंडा होता जा रहा है। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 31 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
मौसम वैज्ञानिक डा. यूपी शाह का कहना है कि दिन का तापमान 30 डिग्री के आसपास ही रहेगा जबकि रात के तापमान में दो से तीन डिग्री के गिरावट के आसार हैं।