मेरठ. भीषण गर्मी और उमस के बीच मेरठ के आसपास के जिलों और देहात क्षेत्रों में शनिवार को दोपहर बाद हुई बारिश ने सुकून पहुंचा। बिजनौर के नजीबाबाद में हुई झमाझम बारिश से लोगों को राहत मिली वहीं सहारनपुर के सरसावा में झमाझम बारिश से मौसम सुहावना हुआ किसानों के चेहरे खिले बच्चों ने बारिश में नहा कर जमकर मजा लिया। शनिवार को मौसम में बदलाव की संभावना जताई जा रही थी, मेरठ शहर में भी बारिश हो सकती है।
वेस्ट यूपी में शनिवार को भीषण गर्मी से राहत मिलने के आसार दिख रहे हैं। सुबह से कई स्थानों पर आसमान पर बादल छाए हुए हैं। बारिश होने की भी संभावना है। वहीं पारा भी दिनोंदिन बढ़ रहा है, हालांकि मानसून की आमद हो चुकी है। लेकिन उसका पूरा असर अभी दिख नहीं रहा है।
बीते दिनों हुई बारिश के बाद अब तेज धूप के बीच तपिश झुलसा रही है। शनिवार को भी सुबह की शुरुआत आसमान पर तेज धूप के साथ हुई। इनदिनों उमस से भी बेहाल कर रखा है। वहीं शुक्रवार को अधिकतम तापमान 37.6 और न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस रहा। आर्द्रता अधिकतम प्रतिशत 75 न्यूनतम प्रतिशत 51 दर्ज किया गया। हल्के बादलों के बीच बारिश के आसार बन रहे हैं।