मेरठ : ओमान में 7 से 15 दिसम्बर 2024 तक जूनियर महिला एशिया हॉकी कप का आयोजन किया जाएगा। एशिया हॉकी फेडरेशन ने उनकी नियुक्ति की है।

मेरठ निवासी शिवानी शर्मा मस्कट ओमान में 7 से 15 दिसम्बर 2024 तक आयोजित जूनियर महिला एशिया हॉकी कप में एशिया हॉकी फेडरेशन द्वारा अंपायर नियुक्त की गई हैं। शिवानी शर्मा एक उत्कृष्ट हाकी खिलाड़ी भी हैं। कोच एवं राष्ट्रीय हॉकी अंपायर प्रदीप चिन्योटी के प्रशिक्षण में एनएएस कालेज के मैदान पर प्रशिक्षण प्राप्त कर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिताओं में प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है।

हॉकी खेलने के पश्चात शिवानी ने प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर अंपायरिंग शुरू की और आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अंपायरिंग कर रही हैं। शिवानी की इस उपलब्धि पर प्रबंधन सचिव अमित शर्मा, राजेन्द्र शर्मा, पंकज शर्मा, प्राचार्य मनोज अग्रवाल, हॉकी संघ के अध्यक्ष विवेक कोहली ने शुभकामनाएं दी हैं।

सोमवार शाम पांच बजे चरण लेबोरेट्री प्रतिष्ठान पर शिवानी शर्मा को चरण लेबोरेट्री के निदेशक विपिन बंसल और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा सम्मानित किया जाएगा। विपिन बंसल द्वारा शिवानी शर्मा को पुरस्कार स्वरूप 21 हजार रुपये प्रदान किए जाएंगे।