मेरठ. फेसबुक से दोस्ती के सिलासिला शुरू हुआ और प्यार में कब बदल गया। ये तो पता नही चला लेकिन शादी होने के एक साल बाद एक लड़का पैदा हुआ और पत्नी पति को छोड़कर चली गई। अब पति पुलिस से पत्नी को वापस बुलाने की मांग कर रहा है। लावड़ चौकी प्रभारी प्रवीण चौधरी ने बताया कि क्षेत्र के चिंदौड़ी गांव निवासी एक युवक की गाजियाबाद निवासी एक युवती से फेसबुक पर बातचीत के दौरान दोस्ती हो गई। दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। एक साल पहले दोनों ने शादी रचा ली। एक माह पहले महिला को बेटा पैदा हुआ तो पति का आरोप है कि बच्चे व पति को छोड़कर पत्नी घर से फरार हो गई।

पति को जानकारी मिली तो पीड़ित पति पुलिस के पास पहुंचा और पत्नी को वापस बुलवाने की मांग करने लगा। जिसके बाद पुलिस ने पीड़ित की पत्नी से फोन पर बात की, तो पत्नी ने घरेलू विवाद की बात कहते हुए ससुराल आने से मना कर दिया। पीड़ित पति ने पुलिस से गुहार लगाई की मासूम बच्चा मां के बिना नही रह पा रहा है। पुलिस ने बच्चे की मां को बच्चे का हवाला दिया और कहा कि बच्चा रो रहा है। आपके बिना नही रह पाएगा। पुलिस की लाख कोशिश के बाद भी महिला ने ससुराल आने से साफ इनकार कर दिया। जिसके बाद पति मायूस होकर अपने घर वापस लौट गया।