बुलंदशहर में एक नाबालिग रेसलर ने अपने पिता पर बीते दो साल से डरा-धमकाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि पीड़िता के साथ अलग-अलग स्थानों पर कई बार दुष्कर्म किया गया। अब उसे ननिहाल जाने पर हत्या की धमकी दी जा रही है। पीड़िता ने एसएसपी को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। वहीं, एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।

बुलंदशहर के एक थाना क्षेत्र निवासी 17 वर्षीय किशोरी रेसलर ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि वह प्रदेश स्तर पर पांच बार गोल्ड मेडल जीत चुकी है। राष्ट्रीय स्तर पर भी कई पुरस्कार जीत चुकी है। पीड़िता के अनुसार उसके पिता का करीब दो वर्ष पूर्व एक्सीडेंट हो गया था।

उस दौरान पिता ने उसके घर पर आने के दौरान जबरन दुष्कर्म किया। उसके विरोध करने पर रिवॉल्वर दिखाकर किसी को कुछ बताने पर हत्या की धमकी दी गई। इसके बाद उसके पिता द्वारा अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर दुष्कर्म किया गया। करवाचौथ पर दरिंदे पिता ने क्या किया जानने के लिए नीचे क्लिक कर अगले पेज पर जाएं