मेरठ। भारत विकास परिषद हस्तिनापुर प्रांत का महिला सम्मेलन तेजस्वनी समृद्धि शाखा के आतिथ्य में हुआ। कार्यक्रम में 210 से ज्यादा महिला दायित्वधारियों व सदस्यों ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर महिलाओं का सम्मान किया गया।
प्रांतीय सम्मेलन का शुभारंभ उत्तर मध्य रीजन-प्रथम के महासचिव अनुराग दुबलिश ने दीप जलाकर किया। इस मौके पर महिलाओं के उत्थान पर विचार रखे गए। अध्यक्ष आलोक भटनागर ने अध्यक्षीय संबोधन भी रखा। इस मौके पर कैनरा बैंक की अधिकारी दीप्ति जैन ने ई-बैकिंग और साइबर क्राइम पर अपना उद्बोधन प्रस्तुत किया। वहीं प्रांतीय चेयरमैन महिला एवं बाल संस्कार नीता दुबलिश ने विचार रखे। जिला अल्पसंख्यक अधिकारी मैत्री रस्तोगी ने महिला सशक्तिकरण पर संबोधन दिया। इसके बाद प्रांतीय महिला संयोजिका नीलम शर्मा ने शाखा महिला संयोजिकाओं की रिपोर्टिंग का संचालन किया। प्रांतीय महिला सम्मेलन में क्षेत्रीय सचिव (सेवा) नरेश चंद्र गोयल, क्षेत्रीय सचिव (संस्कार) विनीत संगल मौजूद रहे