नवरात्रि का पावन पर्व शुरू होने वाला है। हिंदू धर्म के लोगों के लिए मां दुर्गा की उपासना के ये नौ दिन बेहद खास होते हैं। इन दिनों मां अंबे के अलग-अलग स्वरूपों की विधि विधान पूजा की जाती है। वैद पुराणों में मां दुर्गा को शक्ति का रूप माना जाता है। कहते हैं जो व्यक्ति नवरात्रि में सच्चे मन से मां दुर्गा की अराधना करता है उसके सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। मां अंबे अपने भक्तों को इस दौरान खूब कृपा बरसाती हैं। इस बार चैत्र नवरात्रि 2 अप्रैल से 11 अप्रैल तक रहेंगी। जानिए ये नौ दिन किन 4 राशियों के लिए बेहद शुभ साबित होंगे।
मेष राशिफल: नवरात्रि का पर्व आपके लिए खुशियों भरा साबित होगा। मां अंबे की आप पर विशेष कृपा रहेगी। हर काम में आपको सुनहरी सफलता मिलती हुई नजर आ रही है। आर्थिक स्थिति पहले से काफी अच्छी रहेगी। यात्रा के शुभ योग भी बन रहे हैं। आप इस अवधि में जमकर पैसा कमा सकते हैं। कार्यस्थल पर आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का भरपूर मौका मिलेगा। मेहनत रंग लाएगी।
वृषभ राशिफल: नवरात्रि का पर्व आपके लिए खुशियों की सौगात लेकर आएगा। आपको हर क्षेत्र में सुनहरी सफलता मिलने की उम्मीद रहेगी। आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से काफी बेहतर होगी। इस दौरान आय के कई स्रोत उत्पन्न होंगे। धन का संचय कर पाने में आप सफल रहेंगे। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे।
कर्क राशिफल: नवरात्रि में मां अंबे आप पर विशेष रूप से मेहरबान रहेंगी। आर्थिक स्थिति पहले से अच्छी होने के संकेत मिल रहे हैं। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। नौकरी में आपको लाभ प्राप्त करने के कई अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। बिजनेस वाले जातकों के लिए भी ये समय काफी फलदायी साबित होगा। आप जमकर पैसा कमाएंगे। इसके अलावा धन की बचत कर पाने में भी आप सफल रहेंगे।
कन्या राशिफल: मां अंबे की कृपा से आपके आय के स्रोतों में वृद्धि होगी। आप अच्छा लाभ कमाने में सफल रहेंगे। प्रेम संबंधों के लिहाज से भी समय अनुकूल दिखाई दे रहा है। व्यापारियों के लिए धन प्राप्ति के मार्ग खुलेंगे। आर्थिक जीवन के लिए ये समय काफी शुभ साबित होगा।