बिहार के सिवान में एक तीन बच्चों की मां अपने प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी है। महिला ने अपने आशिक के घर पर हाई वोल्टेज ड्रामा भी किया। शादीशुदा महिला का कहना है कि अब वो अपने प्रेमी के साथ ही रहना चाहती है। दोनों के बीच काफी लंबे वक्त से प्रेम प्रसंग चल रहा है।

खबर के मुताबिक जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला अपने प्रेमी बदरजमी निवासी कमलेश महतो के घर अपनी डेढ़ वर्षीय पुत्री के साथ पहुंच शादी की जिद पर अड़ी हुई है। जबकि, प्रेमी सहित उसके स्वजन घर बंद कर फरार हो गए हैं। उक्त महिला के अनुसार, उसे अपने प्रेमी के साथ शादी के पूर्व से ही प्रेम संबंध है, लेकिन करीब नौ वर्ष पूर्व उसके माता-पिता ने उसकी शादी बलहा गांव के एक व्यक्ति के साथ करा दी थी।

महिला का कहा है कि शादी के बाद भी उससे और प्रेमी के बीच प्रेम में कमी नहीं आई। महिला ने बताया कि उसे तीन बच्चे हैं। इसमें सबसे बड़ा पुत्र आठ वर्ष का है और उसे दो पुत्री क्रमश: पांच एवं डेढ़ वर्ष की है। उसने बताया कि वह शादी के बाद अपने पति के साथ रहना चाहती थी, लेकिन उसका प्रेमी उसे मोबाइल पर बदनाम करने की धमकी देता था, इससे वह भयभीत होकर शादी के नौ वर्ष बाद भी उससे संबंध रखी थी।

महिला का कहना है कि 17 नवंबर की शाम उसका प्रेमी उसके ससुराल पहुंचा और मिलने के लिए बुलाया। उसके बुलाने पर वह उससे मिलने गई थी। दोनों के बीच अभी बातचीत हो ही रही थी कि आसपास के लोगों ने देख लिया और उसके प्रेमी को पकड़ पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। दूसरे दिन आपसी समझौता के बाद उसे छोड़ दिया गया।

अब स्थिति यह बनी है कि महिला को ससुराल और मायके वाले रखने से इन्कार कर रहे हैं। वह महिला अपनी डेढ़ वर्षीया बच्ची को लेकर अपने प्रेमी के घर पहुंच शादी करने की जिद पर अड़ी हुई है, जबकि उसके दो बच्चे उसके पति के घर में हैं।