मेरठ। परतापुर में मकान मालिक के बेटे ने बर्थ-डे पार्टी बताकर मां को नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाई। फिर बेटी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। बेटी के शोर मचाने पर मां की बेहोशी टूट गई। उसके बाद मकान स्वामी की बेटा मौके से भाग गया। उसके बाद पीडि़ता ने मामले की जानकारी यूपी-112 पर दी। पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद आरोपित घर छोड़कर भाग गया। बाद में पीड़िता की तरफ से दुष्कर्म के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल करा दिया है।
यह है मामला
परतापुर थाना क्षेत्र में एक विधवा महिला बेटी के साथ व्यापारी के घर में किराए पर रहती है। महिला का कहना है कि उसकी बेटा बाहर नाैकरी करता है, बेटी महिला के साथ रहते हुए कक्षा नौ की पढ़ाई कर रही है। महिला का आरोप है कि शुक्रवार की रात मकान मालिक के बेटे ने बर्थ-डे पार्टी बताकर महिला और उसकी बेटी को केक खिलाया और कोल्ड ड्रिंक पिलाई। बेटी ने कोल्ड ड्रिंक नहीं पी। कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद महिला बदहवास हो गई। उसके बाद मकान स्वामी के बेटे ने किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। किशोरी के शोर मचाने पर महिला का मदहोशी टूट गई। महिला ने आरोपित को देखकर आसपास के लोगों को आवाज दी। तभी मकान मालिका का बेटा उनके कमरे से भाग गया। पीडि़ता की तरफ से कंट्रोल रूम को काल कर रात में सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस पीडि़त महिला और उसकी बेटी को थाने लेकर आ गई। महिला की तरफ से मकान स्वामी के बेटे पर दुष्कर्म के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया।
इन्होंने बताया…
इंस्पेक्टर शैलेंद्र प्रताप का कहना है कि किशोरी का मेडिकल कराकर 161 के बयान दर्ज कर लिए है। आरोपित को पकड़ने के लिए पुलिस की टीम लगा दी गई।
स्कूल जाते समय रास्ता रोक चुका है आरोपित
विधवा महिला की कक्षा नौ में पढ़ने वाली बेटी का पहले भी मकान स्वामी का बेटा रास्ता रोक चुका है। किशोरी ने अपनी मां से पूरे घटनाक्रम को छिपाए रखा। उसी के चलते आरोपित का दुस्साहस बढ़ गया। उसने घर के अंदर ही किशोरी से दुष्कर्म का प्लान बनाकर फर्जी बर्थ-डे पार्टी बताकर कोल्ड ड्रिंक और केक खिला दिया।