मेरठ.पश्चिमी यूपी ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो 26 व 27 दिसंबर को मौसम बिगड़ने की संभावना है। पहाड़ों पर लगातार हो रही बर्फबारी से मैदानी इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बर्फीली हवाओं के चलने से धूप भी बेअसर हो रही है।

शनिवार को सुबह से ही धूप निकलने से शीतलहर से थोड़ी राहत मिली, लेकिन शाम होते ही कंपकंपी छूटने लगी। रात का तापमान तीन डिग्री के आस पास बना हुआ है। पाला पड़ने से ठंड का प्रकोप और बढ़ रहा है। कड़ाके की ठंड पड़ने से जन जीवन प्रभावित हो रहा है। बाजारों में शाम होती रौनक फीकी हो जाती है।

मौसम वैज्ञानिकों को कहना है कि ठंड से अभी निजात मिलने वाली नहीं है। नए साल तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम के बिगड़ने के आसार हैं। कुछ स्थानों पर ओले भी पड़ सकते है। शनिवार को सुबह के समय कोहरे ने भी दस्तक दी है।

मौसम में बन रही नमी के चलते अभी आगे भी बदलाव दिखाई देगा। कड़ाके की ठंड का दौर अभी कम नहीं हुआ है। मौसम ठंडा हो रहा और रात भी सर्द हो रही है। रात में भी तापमान सामान्य से नीचे आ गया है। लगातार गिरावट के साथ मौसम बदल रहा है। सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि पाकिस्तान और जम्मू कश्मीर के ऊपरी क्षेत्र में सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के चलते 26 की रात और 27 को दिन में वेस्ट यूपी में हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं।