नई दिल्ली। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनास इसी साल जनवरी में नन्हीं परी के पेरेंट्स बने हैं। कपल ने सरोगेसी के जरिए बेटी का स्वागत किया। हालांकि, अब तक न ही निकयांका ने अपनी बेटी की झलक दुनिया को दिखाई और न ही उसका नाम रिवील किया, लेकिन अब कपल की लाडली के नाम सस्पेंस उठ गया है। हाल ही में प्रियंका की बेटी के नाम का आधिकारिक रूप से खुलासा हो गया है।

प्रियंका और निक की बेटी का नाम मालती मैरी चोपड़ा जोनस है। ने प्रियंका की बेटी का बर्थ सर्टिफिकेट मिलने का दावा किया है। इस सर्टिफिकेट के मुताबिक, प्रियंका की बेटी मालती का जन्म 15 जनवरी को कैलिफोर्निया के San Diego में रात 8 बजे के बाद हुआ था।

हालांकि, अभी तक कपल की ओर से उनकी बेटी के नाम की पुष्टि नहीं की गई है। बीते दिनों में कहा गया था कि प्रियंका अपनी बेटी का नाम निक और अपने कल्चर को ध्यान में रखते हुए रखेंगी और अभी सामने आए उनकी बेटी के नाम में ऐसा हुआ भी दिखाई दे रहा है। मालती मैरी चोपड़ा जोनस में साफ तौर पर दोनों के कल्चर का रिप्रेजेंटेशन देखने को मिलता है।