नई दिल्ली: रूस ने तुर्की में आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट द्वारा प्रशिक्षित एक उज़्बेक आतंकी से तीन माह तक पूछताछ करने के लिए भारत की राष्ट्रीय जाँच एजेंसी को मॉस्को आने की अनुमति दे दी है। भारत ने रूस से NIA को मॉस्को में आने देने का आग्रह किया था। बता दें कि, रूस ने अगस्त 2022 में ही इस्लाम के पैगंबर मुहम्मद के कथित अपमान बदला लेने के लिए भारत के किसी बड़े नेता पर फिदायीन हमला करने की साजिश रचने के लिए ISIS के आतंकी को गिरफ्तार किया था।

SIS ने इस आतंकी की भर्ती ‘सुसाइड बॉम्बर’ के रूप में की थी। तुर्की की राजधानी इस्ताम्बुल में इस साजिश को लेकर कई दफा आतंकियों के साथ निजी बैठकें भी हुई थीं। इसके साथ ही यह फिद्याएँ हमलावर टेलीग्राम एप के माध्यम से अपने आकाओं से जुड़ा हुआ था। उसने ISIS के आमिर नाम के आतंकी सरगना के प्रति वफादारी की कसम उठाई थी। इसके बाद उसे रूस जाने का आदेश मिला था। साजिश थी कि वहाँ कागजी कार्यवाही पूरी कर के वो आतंकी भारत पहुँचता और हाई प्रोफाइल हत्याकांड को अंजाम देता।

ऐसे में NIA से भारत में आतंकी हमला करने के लिए ISIS की बड़ी साजिश के संबंध में अहम जानकारियाँ इकट्ठा करने की उम्मीद जताई जा रही है। इसके तहत यह भी पता लगाने की कोशिश की जाएगी कि हमले करने के लिए किसी भारतीय लिंक