जैसे ही आप 40 की उम्र (40 years old) पार करते हैं, स्वास्थ्य के लिहाज से बहुत कुछ बदल जाता है। इस उम्र में एनर्जी तेजी से गिरने लगती है और पुरुषों की मसल्स कमजोर होने लगती है। वहीं, महिलाओं में खून की कमी का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए 40 की उम्र के बाद डाइट (Diet Tips After 40 Years age) में कुछ बदलाव जरूर करने चाहिए।
40 साल की महिला और पुरुष का डाइट प्लान: OASH (ref.) कहता है कि उम्र बढ़ने के साथ डाइट में बदलाव करना चाहिए। क्योंकि, जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, महिलाओं-पुरुषों को कम कैलोरी की जरूरत होती है। लेकिन पोषक तत्वों की जरूरत बढ़ जाती है। आइए हम आपको बताते हैं कि 40 के बाद डाइट प्लान (Diet Plan After 40) कैसा होना चाहिए?
महिलाओं में उम्र बढ़ने के साथ एस्ट्रोजन का उत्पादन कम हो जाता है और कैल्शियम का इस्तेमाल भी कम होने लगता है। जिसकी वजह से हड्डियों में दर्द और ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा बढ़ सकता है। इसलिए महिलाओं को डाइट (Diet Tips For Women) में डेयरी प्रोडक्ट, हेल्दी सीड्स, दालें, बादाम और सप्लीमेंट जैसे कैल्शियम फूड बढ़ा देने चाहिए।
बढ़ती उम्र के साथ मांसपेशियां तेजी से कम होती हैं। जिसकी वजह से दुर्बलता और पतलापन परेशान कर सकता है। इसलिए महिला हो या पुरुष, सभी को डाइट (Diet Tips For Men) में अंडा, क्विनोआ, दलिया, पीनट बटर, सोयाबीन, चिकन, मछली, छोले आदि प्रोटीन सोर्स का सेवन करना चाहिए।
40 वर्ष के पुरुषों के लिए हाई ब्लड प्रेशर का खतरा बहुत बढ़ जाता है। जिसका सबसे बड़ा कारण सोडियम यानी नमक है। आपको डाइट में इसे कम कर देना चाहिए। जिससे हार्ट अटैक, स्ट्रोक जैसी घातक स्थितियों से दूर रहा जा सके।
महिलाओं में खून की कमी से एनीमिया का खतरा होता है। इससे बचाव के लिए उन्हें डाइट में आयरन देने वाले फूड खाने चाहिए। आप पालक, राजमा, छोले, सूखी खुबानी, कलेजी, हरी पत्तेदार सब्जियां को खा सकती हैं।
जो लोग मांसाहार ले सकते हैं, उन्हें 40 के बाद मछलियों (Fish Benefits) को डाइट प्लान में जरूर डालना चाहिए। ये उम्र के साथ दिमाग को स्वस्थ रखने वाला ओमेगा-3 फैटी एसिड देती हैं। अगर आप शाकाहारी हैं तो बादाम, सूरजमुखी के बीज, अलसी के बीज आदि सूखे मेवा का सेवन करें।