साल 2012 में नुसरत जहां ( Nusrat Jahan pics ) का नाम एक रेप केस से जुड़ा था। फरवरी 2012, में पार्क स्ट्रीट पर एक चलती कार में एक एंग्लो-इंडियन महिला के साथ गैंग रेप किया गया था। इसके आरोप में कादर खान समेत पांच लोगों को आरोपी बनाया गया था। सभी ये बात जानकर हैरान रह गए थे कि नुसरत जहां कादर खान की गर्लफ्रेंड थीं।
सिर्फ यही नहीं कहा जाता है नुसरत 2012 में अपने ब्वॉयफ्रेंड से निकाह करने वाली थीं। उन्होंने पुलिस से पूछताछ के दौरान बताया था कि घटना के बाद वो कादर खान से नहीं मिली थीं, जबकि पुलिस को जांच में मालूम पड़ा था कि दोनों ने मुंबई में एक कमरा बुक किया था।
इसके बाद नुसरत कोलकाता लौट आई थीं और कादर खान पटना चले गए थे। दोनों का रिश्ता वही खत्म हो गया। इस पूरे घटनाक्रम पर नुसरत जहां ने एक इंटरव्यू में अपनी आपबीती सुनाई थी। नुसरत ने मामले को जीवन का सबसे बुरा दौर बताते हुए कहा था कि, उन्हें उस वक्त ऐसा लग रहा था जैसे उनका मानसिक बलात्कार हो रहा है।
इस खुलासे के बाद से ये मांग चल रही थी कि नुसरत को दोषी को पनाह देने के आरोप में गिरफ्तार किया जाए। लेकिन बंगाल पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार नहीं किया। पुलिस का ये फैसला बहुत सारे लोगों के लिए आश्चर्य की तरह सामने आया। इस समय नुसरत जहां बांग्ला फिल्मों में नाम कमा रही थीं। इसी साल उनकी छः फिल्में एक साथ आई थीं।
अभिनेत्री और टीएमसी सांसद नुसरत जहां ने कोलकाता के कारोबारी निखिल जैन से 19 जून, 2019 को तुर्की में हिन्दू रीति-रिवाज से शादी की थी। इसके दो दिन बाद यानी 21 जून को दोनों ने क्रिश्चियन तरीके से भी शादी रचाई थी। शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं। फिर नुसरत ने 25 जून को संसद में शपथ ली थी।
खास बात रही कि नुसरत जहां मांग में सिंदूर, हाथों में मेहंदी और लाल रंग का चूड़ा पहने संसद पहुंची थीं। उन्हें देखकर लोग हैरान हो गए थे लेकिन वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं। सिंदूर और मंगलसूत्र की वजह से कुछ कट्टरपंथियों ने नुसरत को लेकर फतवे तक जारी कर दिए थे। वे जब भी किसी धार्मिक अनुष्ठानों में हिस्सा लेतीं तो इसका विरोध किया जाता।