लखनऊ: किसान नेता पूर्व प्रधानमंत्री चौ. चरण सिंह की आज 121 वीं पावन जयंती है। इस मौके पर यूपी में आज किसान सम्मान दिवस मनाया गया। एक कार्यक्रम में सीएम योगी ने अग्रणी किसानों को 1 लाख की धनराशि देकर सम्मानित किया। सीएम योगी ने किसान मित्र AI ऐप का किया अनावरण। उन्होंने कहा कि किसान मित्र AI ऐप से किसान कृषि से जुड़ी सभी जानकारी हासिल कर सकेंगे। किसान सम्मान दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि चौधरी साहब ने किसानों के हितों में कई ऐतिहासिक कार्य किये। चौधरी साहब स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, एक अच्छे प्रशासक और महान किसान नेता थे। पिछले 9 वर्षों में हमने बदलते भारत को देखा है। उन्होंने कहा कि जब तक किसान गरीब रहेगा, भारत अमीर नही हो सकता। ग्रामीण भारत ही असली भारत है। देश की तरक्की का रास्ता गांव के खेत-खलिहानों से निकलता है।

सीएम योगी ने किसानों को मिले लाभ के बारे में बताते हुए कहा कि फसलों की लागत का डेढ़ गुना मूल्य मुहैया कराया जा रहा है। आज किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि दी जा रही है। यूपी में 2 करोड़ 61 लाख किसानों के खाते में 60 हजार करोड़ की राशि भेजी गई। गन्ना किसानों को पिछले साढ़े 6 वर्षों में 2 लाख 25 हजार करोड़ की राशि भेजवा चुके है। आज ईमानदारी के साथ की गई खेती घाटे का सौदा नही है। प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए भी कई कदम उठाए गए है। श्रीअन्नं मोटे अनाज को बढ़ावा देने के लिए मिलेट्स वर्ष मनाया जा रहा है।