आर्टिकल की हेडलाइन देखकर आपको लगा होगा कि आयुर्वेद की कुछ बातें गलत होती हैं। लेकिन इसी पैटर्न में कुछ गलत जानकारियों को इंटरनेट पर इस तरह फैलाया जाता है कि वो आयुर्वेदिक टिप्स लगते हैं। जबकि आयुर्वेद में वैसी कोई जानकारी मौजूद नहीं होती।
आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉ. वारालक्ष्मी लिखती हैं कि आज के समय में इंटरनेट सबकुछ है। लेकिन इंटरनेट पर कुछ गलत जानकारी आयुर्वेद से जोड़कर फैलाई जाती हैं। इसलिए इन बातों पर बिल्कुल भरोसा ना करें। जो कि काफी हद तक गलत हैं।
डॉ. वारालक्ष्मी ने बताया कि खिचड़ी एक हल्का भोजन जरूर है, जिसे खाने से पेट सही रहता है। लेकिन इसे कुछ लोग डिटॉक्स करने वाला फूड बताते हैं, जो कि गलत है।