नई दिल्ली। सरकारी तेल कंपनियों की ओर से दसवें दिन भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि हुई है। रोजाना बढ़ती तेल की कीमतें नए-नए रिकॉर्ड तोड़ रही है। आज डीजल की कीमत में 32 से 34 पैसे तक की बढ़ोतरी हुई है, तो वहीं पेट्रोल की कीमत भी 32 से 34 पैसे तक बढ़ी है।

दिल्ली और मुंबई में पेट्रोल की कीमत अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है। इन दोनों शहरों में पेट्रोल की कीमत अपने सर्वोच्च स्तर पर है। इसके साथ ही दिल्ली में पेट्रोल का दाम 89.88 रुपये जबकि मुंबई में 96.32 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गया है।

आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार आज दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल और डीजल की कीमत इस प्रकार है।
शहर डीजल पेट्रोल
दिल्ली 80.27 89.88
कोलकाता 83.86 91.11
मुंबई 87.32 96.32
चेन्नई 85.31 91.98
(पेट्रोल-डीजल की कीमत प्रति रुपये लीटर में है।)

बता दें कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।