प्रीति जिंटा बॉलीवुड की चुलबुली एक्ट्रेस के तौर पर जानी जाती हैं। उनके गालों पर पड़ते गहरे गढ्ढों की वजह से उन्हें डिंपल गर्ल भी कहा जाता है।

प्रीति जिंटा ने 29 फरवरी 2016 को खुद से 10 साल छोटे अमेरिकी नागरिक जीन गुडइनफ से बड़े ही सीक्रेट अंदाज़ में शादी की थी। प्रीति की एनीवर्सरी हर चार साल में एक बार आती है।

अमेरिका के लॉस एंजिल्स में अपने परिजनों की मौजूदगी में उन्होंने गुडइनफ को अपना लाइफ पार्टनर बनाया था। वहीं शादी के तकरीबन एक साल बाद वे हसबैंड के साथ इंडिया आईं थी।

प्रीति जिंटा और जीन गुडइनफ अमेरिका में ही मिले थे। इसके बाद दोनों की मुलाकातें शुरु हो गई। 2015 में आईपीएल के फाइनल मैच के दौरान गुडनइफ भीे प्रीति के साथ नजर आए थे।

प्रीति जिंटा ने साल 2021 में सरोगेसी की मदद से दो जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था। वे 46 साल की उम्र में मां बनी थी।

प्रीति जिंटा का ज्यादातर वक्त अमेरिका में ही बीतता है, वे आईपीएल फ्रेंचाइजी पंजाब किंग्स इलेवन की मालकिन हैं, जब आईपीएल का आयोजन होता है वे तभी भारत आती हैं।