सहारनपुर। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी सहारनपुर के मां शाकंभरी देवी मंदिर पहुंच चुकी हैं। यहां पर मत्था टेकने के बाद वह ग्राम रायपुर स्थित खानकाह में हजरत रायपुरी की दरगाह पर हाजिरी लगाएंगी। इसके बाद चिलकाना में किसान महापंचायत में पहुंचेंगी।
चिलकाना में कांग्रेस की किसान पंचायत को लेकर मंच तैयार है। किसानों के पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। मंच पर कांग्रेस नेता पीएल पुनिया, रामपुर की पूर्व सांसद बेगम नूरबानो, गाजियाबाद से कांग्रेस की पूर्व प्रत्याशी डोली शर्मा और प्रमोद कृष्णम व अन्य सन्त मंच पर पहुंच चुके हैं। प्रियंका गांधी भी कुछ ही देर में यहां पहुंचेंगी। इसके बाद वह किसान पंचायत को संबोधित करेंगी।
मां शाकंभरी देवी के मंदिर पहुंचीं प्रियंका गांधी, महापंचायत में उमडी भारी भीड @priyankagandhi @RahulGandhi @INCIndia @INCUttarPradesh #Congress #FarmersProtest pic.twitter.com/B02bUxmgOL
— ASB NEWS INDIA (@asbnewsindia) February 10, 2021
प्रियंका गांधी जय जवान, जय किसान से अपनी महापंचायत की शुरुआत करेंगी। उन्होंने सुबह ट्वीट कर लिखा, किसानों के दिल की बात सुनने, समझने, उनसे अपनी भावनाएं बांटने और उनके संघर्ष का साथ देने आज सहारनपुर में रहूंगी। उन्होंने ट्वीट में यह भी लिखा कि भाजपा सरकार को काले कृषि कानून वापस लेने होंगे।
मां शाकंभरी देवी के मंदिर पहुंचीं @priyankagandhi , महापंचायत में उमडी भारी भीड pic.twitter.com/1CsLXsMJ1q
— ASB NEWS INDIA (@asbnewsindia) February 10, 2021
प्रियंका गांधी मां शाकंभरी देवी मंदिर में मत्था टेकने के बाद ग्राम रायपुर स्थित खानकाह में हजरत रायपुरी की दरगाह पर हाजिरी लगाएंगी। फिर चिलकाना में गंदेवड़ मार्ग स्थित मैदान पर किसान पंचायत में पहुंचेंगी। जहां पंचायत के जरिये सियासी तीर चलाए जाएंगे तो किसानों की पीड़ा को मुद्दा बनाते हुए कांग्रेस को मजबूत करने की कोशिश की जाएगी। इस कार्यक्रम की तैयारियां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूरी कर ली हैं। बता दें कि सहारनपुर जनपद में गत छह फरवरी से पांच अप्रैल तक धारा-144 लगा दी गई है। होली, गुड फ्राइडे, किसान आंदोलन, विभिन्न परीक्षाओं और अन्य घटनाक्रमों के मद्देनजर जिलाधिकारी ने यह आदेश जारी किया है।