जालंधरः शहर में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी, इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए, नजर डालते हैं 8 अगस्त को ‘नगर में आज’ क्या-क्या, कहां-कहां है।

प्रापर्टी की रजिस्ट्री के लिए एनओसी की अनिवार्यता और कलेक्टर रेट में इजाफा करने के विरोध में जिले के प्रापर्टी डीलर सोमवार को डीसी आफिस के सामने सुबह 10 बजे से रोष प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान वह सरकार को यह दोनों फैसले वापस लेने की मांग रखेंगे।

अलायंस क्लब जालंधर की तरफ से डीएवी कालेज रोड पर पौधारोपण अभियान सुबह 10 बजे से चलाया जाएगा। इसके साथ ही लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक भी किया जाएगा।

एसडी कालेज, मोहल्ला गोबिंदगढ़ में काउंसलिंग प्रोग्राम का आयोजन सुबह 10 बजे से होगा। इसमें विषयों के एक्सपर्ट स्टूडेंट्स को करियर गाइडेंस को लेकर विस्तार के साथ जानकारी देंगे।

15 से लेकर 18 वर्ष तक के किशोरों को वैक्सीन डोज लगाने को लेकर सेहत विभाग ने कमर कस ली है। इस क्रम में शहर में विभिन्न जगहों पर कैंप लगाए जाएंगे, जिसके तहत सिविल अस्पताल में वैक्सीन कैंप का आयोजन सुबह 9 बजे होगा। इस दौरान लोगों को कोरोना से खुद की रक्षा करने को लेकर जागरूक किया जाएगा।

इसी तरह सरकारी हेल्थ सेंटर गढ़ा में फ्री वैक्सीन कैंप सुबह 9 बजे, सरकारी हेल्थ सेंटर धनोवाली, राधा स्वामी सत्संग घर जेल रोड, सरकारी हेल्थ सेंटर मकसूदां में सुबह 9 बजे से होगा। अपाहिज आश्रम एचएमवी रोड में भी फ्री वैक्सीन कैंप का आयोजन सुबह 10 बजे से किया जाएगा।

आदर्श नगर पार्क में फ्री योगा कैंप सुबह 6 बजे से होगा, जिसमें लोगों को योग साधना के माध्यम से बीमारियों से मुक्ति पाने के बारे में बताया जाएगा।

शहर में विभिन्न धार्मिक स्थानों में रोजाना होने वाले हवन यज्ञ जारी हैं। इस क्रम में मां चिंतपूर्णी मंदिर माई हीरा गेट में सुबह 7 बजे, प्राचीन शिव मंदिर गुड़ मंडी, श्री कृष्ण मंदिर छोटा अली मोहल्ला, प्राचीन शिव मंदिर दोमोरिया पुल में हवन एक सुबह 7:30 बजे से किया जाएगा।