मेरठ। पुलिस ने गांव सठला में छापामारी कर अवैध रूप से तैयार की गई आतिशबाजी (पटाखे) आदि बरामद किए। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस कार्रवाई में जुटी है।

पुलिस ने रविार को गांव सठला में शाहनवाज उर्फ बिट्टू के यहां छापामारी की। जहां से प्लास्टिक के छह बोरों में अधबने पटाखे बरामद किए गए। वहीं भारी मात्रा में पटाखे बरामद किए। बिट्टू मांगने पर लाइसेंस नहीं दिखा सका। इसके बाद माजिद के घर पर छापामारी की गई। पुलिस को देखते ही माजिद फरार हो गया। माजिद के यहां से प्लास्टिक के एक बोरे में तैयार पटाखे तथा चार बोरों में अधबने पटाखे मिले। इसके बाद नईम के यहां छापामारी की। इसके यहां से प्लास्टिक के एक बोरे में तैयार पटाखे तथा दो बोरे में अधबने पटाखे बरामद किए।

एसआई मनोहर लाल ने बताया कि दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। जबकि एक मौके से फरार हो गया। बरामद पटाखों के नमूने लेकर सील कर शेष पटाखों को नष्ट करने के लिए भेजा जा रहा है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।