नई दिल्ली। भारतीय सिनेमा में पांच साल बाद फिर इतिहास रचा जा रहा है। एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर दूसरी बाहुबली बनने के रास्ते पर चल पड़ी है, जिसका अंदाजा फिल्म के पहले हफ्ते के कलेक्शंस से हो जाता है। आरआरआर ने पहले हफ्ते में वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 700 करोड़ (ग्रॉस) से ज्यादा जुटा लिये हैं।
अब आरआरआर भारतीय सिनेमा की सबसे कामयाब फिल्मों की लिस्ट में बाहुबली 2 के बिल्कुल पीछे खड़ी है। एसएस राजामौली की बाहुबली 2- द कन्क्लूजन भारतीय सिनेमा की सबसे कामयाब फिल्मों में शामिल है, जिसका रिकॉर्ड अभी तक कोई भारतीय फिल्म नहीं तोड़ सकती है। अब आरआरआर की गति देखकर लगता है कि राजामौली खुद अपना
आरआरआर ने पहले हफ्ते में वर्ल्डवाइड 710 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन वर्ल्डवाइड किया है, जिसमें से 560 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर हुआ। आरआरआर 25 मार्च को दुनियाभर में रिलीज हुई थी। भारत में यह तेलुगु और अन्य दक्षिण भारतीय भाषाओं के साथ हिंदी में भी रिलीज की गयी। हिंदी वर्जन भी बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन कारोबार कर रहा है और पहले हफ्ते में 132 करोड़ से ज्यादा नेट कलेक्शन कर चुका है। 2017 में रिलीज हुई बाहुबली 2- द कन्क्लूजन ने लगभग 800 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन वर्ल्डवाइड किया था।
आरआरआर ने 500 करोड़ का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन ओपनिंग वीकेंड में ही कर लिया था। अब दूसरे वीकेंड में आरआरआर से कमाई के नये रिकॉर्ड बनाने की उम्मीद की जा रही है। फिल्म का हिंदी वर्जन पहले ही बाहुबली- द बिगिनिंग के लाइफ टाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ चुका है।
2015 में रिलीज हुई बाहुबली ने लगभग 120 करोड़ का कलेक्शन किया था, जिसे आरआरआर ने पहले ही हफ्ते में पीछे छोड़ दिया है। आरआरआर एक मेगा बजट फिल्म है, जिसके निर्माण में करीब 350 करोड़ की लागत आयी है। फिल्म में राम चरण और एनटीआर जूनियर लीड रोल्स में हैं, जबकि अजय देवगन और आलिया भट्ट ने फिल्म में कैमियो किये हैं।
आरआरआर का कथा काल बीसवीं सदी की शुरुआत है और कहानी दो स्वतंत्रता सेनानियों के अंग्रेजी हुकूमत से टकराव और संघर्षों पर आधारित है।