मेरठ। मेरठ के जंगेठी गांव में शुक्रवार को BKU की पंचायत थी। इसमें भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा,’ सरकार मेरी हत्या कराना चाहती है, कर्नाटक में जो मेरे ऊपर हमला हुआ है मैने हाथ आगे कर दिया। हाथ नहीं बढ़ता तो हमलावर मेरे सिर में वार करता। मेरी कोहनी में चोट लगी है। दूसरे हाथ में चोट लगी है’
उन्होंने कहा कि सरकार मेरी हत्या कराना चाहती है। कर्नाटक में हुआ हमला सोची समझी साजिश थी। दिल्ली में विपिन रावत जी के घर पर भी हत्या कराने की प्लानिंग थी। जहां दिल्ली पुलिस ने दूसरे गेट से हमें निकाला था। टिकैत ने कहा कि यह उलझने का समय नहीं है। सरकार तोड़फोड़ की राजनीति कर रही है। सरकार चाहती है की संगठन का विघटन किया जाए। आज कार्यकर्ता औ किसान हमला करने की स्थिति में नहीं बल्कि बचाव की मुद्रा में है।
टिकैत परिवार हमेशा ही मजबूती से किसानों की आवाज उठाता रहा है। आगे भी आवाज उठाई जाएगी। बाबा महेंद्र सिंह टिकैत के बाद नरेश टिकैत किसानों की सेवा में आ गए। टिकैत परिवार पीछे नहीं हटेगा। प्रदेश सरकार ने चुनाव से पहले सिंचाई के लिए बिजली निशुल्क देने का वादा किया था। लेकिन, अब नलकूपों पर मीटर लगाकर किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा है यह बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।
मेरठ में दहाडे राकेश टिकैत, बोले मेरी हत्या कराना चाहती है सरकार @RakeshTikaitBKU @NareshTikait @OfficialBKU #RakeshTikait #FarmersProtest #meerut pic.twitter.com/9X7pcSFJtB
— ASB NEWS INDIA (@asbnewsindia) June 3, 2022
10 साल से अधिक अवधि वाले ट्रैक्टरों को रोका जा रहा है। इसके लिए संगठन लड़ाई लड़ रहा है। यह ट्रैक्टर का रुख दिल्ली के बजाय लखनऊ को भी हो सकता है। किसानों से अपील करते हुए कहा कि संगठन को बढ़ाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में सदस्य बनाए। यह समय आपस में उलझने का नहीं बल्कि मजबूती से सरकार के हमलों का सामना करने का है। आपस में उलझे तो कोई नहीं बचेगा। सरकार यही चाहती है कि टिकैत परिवार के साथ संगठन को भी तोड़ दिया जाए।
राकेश टिकैत ने कहा की सरकार के खिलाफ एकजुटता से ही ताकत बढ़ेगी और सरकार से लड़ा जाएगा। इसके लिए तैयार रहें। लड़ाई सरकार से जारी है और आगे भी जारी रहेगी। जब तक सरकार बैठ कर बात नहीं करेगी। तब तक कोई समाधान नहीं हो सकेगा। मुख्यमंत्री भाजपा के नहीं हैं सभी पार्टी के हैं।