Rakesh tikait in tohana
टोहाना (हरियाणा)। जजपा से टोहाना के विधायक देवेंद्र बबली व किसानों के बीच जारी विवाद ने बडा बवाल खडा करा दिया है। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर आज भाकियू नेता चौधरी राकेश टिकैत ( Rakesh tikait in tohana ) व गुरनाम सिंह चढूनी किसानों के भारी सैलाब के साथ गिरफ्तारी देने पहुंचे, जिसके कारण प्रशासन में हडकंप मच गया। प्रशासन ने रैपिड एक्शन फोर्स की दो कंपनियां बुलवाई हैं। वहीं हरियाणा पुलिस के जवान भी लघु सचिवालय, किसान विश्राम गृह, सदर पुलिस थाने सहित विभिन्न स्थानों पर डटे हुए हैं। इधर, राकेश टिकैत व गुरनाम चढूनी ने किसानों के सैलाब के साथ गिरफ्तारी देने का ऐलान कर दिया है।
टोहाना में विधायक बबली-किसान प्रकरण मामले में आज भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय नेता राकेश टिकैत और योगेंद्र यादव सहित अनेक नेता व हजारों किसान गिरफ्तारी देने टोहाना पहुंच चुके हैं। यहां अनाज मंडी में किसानों को राकेश टिकैत ने संबोधित किया और सरकार पर निशाने साधे।
राकेश टिकैत व चढूनी ने किसानों के सैलाब के साथ किया गिरफ्तारी देने का ऐलान @RakeshTikaitBKU @GurnamsinghBku @BKU_Charuni @OfficialBKU@NareshTikait #RakeshTikait #FarmersProtest #tohana pic.twitter.com/NG3yRHbYM3
— ASB NEWS INDIA (@asbnewsindia) June 5, 2021
राकेश टिकैत ने कहा कि यहां की सरकार को गिरफ्तार करने का बहुत शौक है, इसलिए आज वे यहां गिरफ्तारी देने आए हैं। लोग आ रहे हैं, पुलिस वारंट बनाती रहे, बसें लगाती रहे और गिरफ्तार कर जेल भेजती रहे। वारंट पक्के में बनाए।
टोहाना में राकेश टिकैत व चढूनी के साथ गिरफ्तारी देने पहुंचा किसानों का सैलाब @RakeshTikaitBKU @GurnamsinghBku @BKU_Charuni @OfficialBKU @NareshTikait #RakeshTikait #FarmersProtest #tohana pic.twitter.com/QUegyCLrub
— ASB NEWS INDIA (@asbnewsindia) June 5, 2021
उन्होंने कहा कि पुलिस सुबह सवेरे किसानों के घरों पर उन्हें गिरफ्तार करने पहुंच जाती है, अब वे यहां गिरफ्तारी देने आए हैं तो उन्हें गिरफ्तार क्यों नहीं कर रहे। किसान यहां पक्की गिरफ्तारी देने आए हैं।