नई दिल्ली। राखी सावंत की मां जया भेड़ा अब इस दुनिया में नहीं रही। शनिवार यानी 28 जनवरी को जुहू के क्रिटी केयर अस्पताल में जया ने अंतिम सांस ली। मां के निधन के बाद राखी पूरी तरह से टूट चुकी हैं। इसी बीच उनकी कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आ रहे हैं, जिसमे वह पति आदिल संग जया का पार्थिव शरीर लेकर घर पहुंची है।
रविवार सुबह राखी सावंत पति आदिल संग अस्पताल पहुंची। जहां उनकी मां का पार्थिव शरीर रखा हुआ था। इस वीडियो में राखी रोते हुए मां जया को याद कर रही है। वहीं आदिल समेत कुछ अन्य लोग पार्थिव शरीर का एंबुलेंस में रखते नजर आ रहे है।
टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस और राखी सावंत की दोस्त रश्मि देसाई जया भेड़ा के आखिरी दर्शन करने पहुंची। इस दौरान उन्होंने राखी को लगे लगाया। रश्मि के अलावा जानी-मानी डायरेक्टर फराह खान, एक्ट्रेस संगीता भी उनके घर पहुंची।
इस वीडियो में राखी मां प्रेयर करती नजर आ रही है। एक-एक शब्द के साथ राखी की आंखों से मां के लिए आंसू निकलते नजर आ रहे हैं। राखी के साथ उनके पति आदिल भी नजर आ रहे हैं।