आजमगढ़| आजमगढ़ जिले के एक गांव निवासी युवती को शादी का झांसा देकर एक युवक ने पहले दुष्कर्म किया, फिर बरगला भगा ले गया और धर्म परिवर्तन भी करा दिया। उधर, पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

रानी की सराय पुलिस को दी तहरीर में युवती ने बताया कि जमालपुर भेलखरा निवासी सलीम ने शादी का झांसा देकर पहले उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद बरगला कर भगा ले गया। सलीम ने उसका धर्म परिवर्तन भी करा दिया। युवती की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। बुधवार को पुलिस ने आरोपी युवक को बेलइसा चौराहे से गिरफ्तार कर चालान कर दिया।

अहरौला व मेहनाजपुर थाना पुलिस ने बुधवार को नाबालिगों संग दुष्कर्म के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। जिनका संबंधित धाराओं में चालान किया गया। थाने में 15 मार्च को एक व्यक्ति ने तहरीर दी थी कि उसकी लड़की बिना कुछ बताए कहीं चली गई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की।

विवेचना में पता चला कि बहराईच जिला निवासी राम विलास उर्फ रामू लड़की को शादी का झांसा देकर भगा ले गया है। बुधवार को पुलिस ने आरोपी को बसही बाजार नहर पुलिया से गिरफ्तार किया।
वहीं, मेहनाजपुर थाने में दो अप्रैल को एक व्यक्ति ने तहरीर दी कि लालू उसकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसला कर भगा ले गया है। मुखबिर की सूचना पर बुधवार को पुलिस ने नामजद आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों का संबंधित धाराओं में चालान किया।