मेरठ। बहसूमा थाना क्षेत्र के गांव समसपुर में गुरूवार रात बाइक सवारों ने मकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। जहां हुई कई राउंड फायरिंग से गांव दहल गया। घटना की वीडियो वायरल होने पर पुलिस पहुंची और जानकारी ली। उक्त मामले में एक नामजद सहित चार अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
उक्त गांव में संजीव पुत्र नारायण सिंह का मकान है। गुरुवार देर रात बाइकों पर आए कुछ युवकों ने मकान पर फायरिंग कर दी। ताबड़तोड़ फायरिंग से गांव में दहशत फैल गई। किसी व्यक्ति ने बाइक सवारों द्वारा फायरिंग की वीडियो वायरल भी की गई। जिसमें मकान की दीवार व छज्जे पर गोलियों के निशान नजर आ रहे है। रात में ही एसओ महावीर सिंह मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पीड़ित द्वारा रात में ही गांव के पामेंद्र को नामजद व 3-4 अज्ञात युवकों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस द्वारा आरोपित के घर पर दबिश दी, लेकिन कोई हत्थे नहीं चढ़ा। एसओ महावीर सिंह ने बताया कि तहरीर के अाधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।