गुजरात। गुजरात चुनाव का परिणाम आज (आठ दिसंबर) घोषित हो जाएगा। मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू हो चुकी है। इससे यह भी साफ हो जाएगा कि गुजरात में 27 साल से कायम भाजपा का राज आगे जारी रहेगा या सत्ता के लिए विपक्ष का लंबा इंतजार खत्म होगा। हालांकि, तमाम एग्जिट पोल ने पहले ही अनुमान लगाया है कि इस बार भाजपा की जीत का नया रिकॉर्ड बनेगा। यही नहीं पिछले कई चुनावों से ज्यादा सीटें मिलने का भी अनुमान है।
182 सीटों वाले गुजरात में इस बार कुल 1621 प्रत्याशी मैदान में थे। इनमें मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा से लेकर गुजरात सरकार के कई मंत्री तक की किस्मत भी दांव पर है। इसके अलावा आज ही पाटीदार आंदोलन चलाने वाले हार्दिक पटेल, आम आदमी पार्टी की तरफ से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार इसुदान गढ़वी, कांग्रेस नेता इंद्रनील राजगुरू जैसे दिग्गज नेताओं के भाग्य का भी फैसला हो जाएगा।
आइए जानते हैं गुजरात की ऐसी ही 10 हॉट सीटों के समीकरण। एग्जिट पोल में किस सीट से किसके जीतने का अनुमान लगाया गया है और मतगणना के बाद क्या स्थिति होगी?
सीट प्रत्याशी आगे/पीछे
घाटलोडिया भूपेंद्र पटेल (भाजपा) आगे
वीरमगाम हार्दिक पटेल (भाजपा) आगे
खंभालिया इसुदान गढ़वी (आप) आगे
जामनगर रिवाबा जडेजा (भाजपा) पीछे
राजकोट पूर्व इंद्रनील राजगुरु (कांग्रेस) पीछे
कतारगाम गोपाल इटालिया (आप) पीछे
वडगाम जिग्नेश मेवाणी (कांग्रेस) —
गांधीनगर दक्षिण अल्पेश ठाकोर (भाजपा) आगे
मोरबी कांतिलाल अमृतिया (भाजपा) आगे
भावनगर पश्चिम जीतेंद्र भाई उर्फ जीतू वाघाणी (भाजपा) आगे
1. घाटलोडिया सीट: यहां से गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल खुद भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़े। एग्जिट पोल के मुताबिक, भूपेंद्र पटेल इस सीट से आगे चल रहे हैं। घाटलोडिया सीट गुजरात की आर्थिक राजधानी अहमदाबाद में आती है। यहां भूपेंद्र पटेल के खिलाफ कांग्रेस ने अपनी पार्टी की राज्यसभा सांसद अमी याग्निक को मुकाबले में उतारा। वहीं, आम आदमी पार्टी ती तरफ से विजय पटेल ने चुनाव लड़ा।
2. वीरमगाम सीट : अहमदाबाद जिले की ही वीरमगाम सीट की भी काफी चर्चा है। यहां से बीजेपी ने पाटीदार नेता हार्दिक पटेल को मैदान में उतारा था। एग्जिट पोल के अनुसार, हार्दिक पटेल आगे चल रहे हैं। उनके खिलाफ कांग्रेस ने मौजूदा विधायक लाखाभाई भरवाड़ को उतारा था। मतलब कांग्रेस अपनी यह सीट हार सकती है।
3. खंभालिया विधानसभा : यहां से आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार इसुदान गढ़वी ने चुनाव लड़ा। एग्जिट पोल के मुताबिक, इस सीट से गढ़वी पीछे चल रहे हैं, जबकि भाजपा के मूलुभाई बेरा आगे चल रहे हैं। यहां से कांग्रेस ने विक्रम अर्जनभाई माडम को अपना प्रत्याशी बनाया था।
4. जामनगर उत्तर : इस सीट पर से भाजपा ने क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा को उम्मीदवार बनाया था। एग्जिट पोल के मुताबिक यहां से रिवाबा आगे चल रही हैं। कांग्रेस ने यहां से बिपेन्द्र सिंह जाडेजा और आप ने करसनभाई करमुर को टिकट दिया था।