मेरठ| रालोद ने 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी को ओर से भाईचारा सद्भावना सम्मेलन की शुरुआत मेरठ से 16 सितंबर से होगी। 16 को प्यारेलाल शर्मा स्मारक में कार्यक्रम का आयोजन होगा। सम्मेलन में रालोद के रास्ट्रीय आदि चौधरी जयंत सिंह शामिल होंगे। पशिमांचल, पूर्वांचल समेत कई क्षेत्रों के जिलों में सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।
रालोद के जिलाध्यक्ष मतलूब गोड ने बताया कि सम्मेलन में जयंत चौधरी शामिल होंगे। उत्तर प्रदेश में मेरठ से सम्मलेन की शुरुआत होगी। इसकी तैयारी शुरू कर दी गयी है।
इस बार पार्टी में महिलाओं को जोड़ने और उनकी समस्याओं के समाधान पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। महिला प्रकोष्ठ की रास्ट्रीय अध्यक्ष बनाई गई मनीषा अहलावात को इसकी जिम्मेदारी दी गयी है। रविवार को पार्टी कार्यलय पर मनीषा का सम्मान भी किया गया।