मथुरा. श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मथुरा में 19 अगस्त को मनाई जाएगी। मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर विशेष आयोजन होगा। इस दौरान देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु यहां आते हैं। इनकी सुरक्षा को लेकर पुलिस ने कमर कस ली है, तो वहीं भारी भीड़ की आशंका के चलते रूट डायवर्जन किया गया है। ये डायवर्जन 18 अगस्त को सुबह 08.00 बजे से 20 अगस्त को सुबह 06.00 बजे तक रहेगा। वहीं कुछ जगहों दो-पहिया, तीन पहिया, चार पहिया, ई-रिक्शा आदि वाहनों की नो एंट्री की गई है।

1- भूतेश्वर से डींगगेट केजेएस की ओर।
2- मसानी से गोविन्दनगर थाना गेट, डींगगेट की ओर।
3- रुपम सिनेमा से महाविद्या चौराहा एव गेट नं-3 की ओर।
4- भरतपुरगेट से डींगगेट की ओर।
5- होलीगेट से द्वारिकाधीश मंदिर की ओर।
6- चौक बाजार से द्वारिकाधीश मंदिर की ओर।
7- पोतराकुण्ड से आवासीय गेट श्रीकृष्णजन्मभूमि की ओर।
8- एनएच-19 से पोतरा कुण्ड की ओर।

1- दिल्ली/ हरियाणा एनएच-19 से आने वाले सभी भारी वाहन जिनको वृन्दावन होकर यमुना एक्सप्रेस-वे जाना है वह सभी वाहन टाउनशिप तिराहे से गोकुल बैराज होते हुए यमुना एक्सप्रेस-वे को जाएंगे ।

2- इसी प्रकार से यमुना एक्सप्रेस-वे से वृन्दावन होकर एनएच-19 को जाने वाले सभी भारी वाहन राया कट से लक्ष्मीनगर से गोकुल बैराज होते हुए एनएच-19 को जाएंगे।
3- टाउनशिप तिराहा/ थाना हाइवे के सामने से मथुरा शहर से होते हुए लक्ष्मीनगर को जाने वाले ट्रैक्टर ट्रॉली, ट्रक, बस आदि वाहन टाउनशिप होते हुए गोकुल बैराज से लक्ष्मीनगर को जाएंगे।
4- लक्ष्मीनगर से मथुरा शहर होते हुए टाउनसिप, एनएच-19 को जाने वाले सभी भारी वाहन थाना जमुनापार होते हुए गोकुल बैराज से टाउनशिप एचएन-19 को जाएंगे।
5- भूतेश्वर से डींगगेट होते हुए वृन्दावन को जाने वाले (छोटे चार पहिया व ऑटो , ई-रिक्शा, दो पहिया आदि) वाहन गोवर्धन चौराहे से गोकुल रेस्टोरेन्ट, मसानी चौराहा होते हुए वृन्दावन को जाएंगे।
6- वृन्दावन से मसानी होते हुए भूतेश्वर की ओर आने वाले (छोटे चार पहिया व ऑटो , ई-रिक्शा, दो पहिया आदि) वाहन गोकुल रेस्टोरेन्ट होते हुए गोवर्धन चौराहे से भूतेश्वर को आ सकेंगे।
7- भरतपुर गेट से डींगगेट मसानी की ओर जाने वाले दो-पहिया, तीन- पहिया वाहन चौक बाजार से चौकी लाल दरबाजा होते हुए जा सकेंगे।
8- टैंक चौराहे से स्टेट बैंक चौराहा होते हुए गोवर्धन चौराहे की ओर जाने वाले तीन-पहिया एवं चार पहिया वाहन टैंक चौराहे से टाउनशिप तिराहे से एनएच-19 होते हुए गोवर्धन चौराहे की ओर जा सकेंगे।