नई दिल्ली. जब हम घर बनाते हैं तो हर एक चीज का ध्यान रखते हैं, ताकि हमारी मेहनत की कमाई ठीक जगह पर लगे। जमीन लेने से लेकर घर बनाने तक हर एक छोटी चीज का ध्यान रखते हैं, जो कि जरूरी भी है। घर ठीक से बना हो, लाइटिंग ठीक हो, घर दिखने में सुंदर हो, दरवाजे-खिड़कियां अच्छी क्वालिटी के हो आदि। बात अगर दरवाजे और खिड़कियों की करें, तो इन पर जंग लग ही जाता है। फिर चाहे आप कितनी अच्छी क्वालिटी के ये लगवा लें और कितना ही अच्छा रंग करवा लें। एक बार पानी के संपर्क में आने के बाद या अन्य कारणों की वजह से भी घर के दरवाजे और खिड़कियों में जंग लगने लगता है। लेकिन इसका मतलब ये बिल्कुल नहीं है कि आप इस जंग को हटा नहीं सकते हैं। बस आपको कुछ तरीके अपनाने पड़ते हैं। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि आप कैसे अपने घर के दरवाजों और खिड़कियों से जंग को छुटा सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं…
घर के दरवाजों-खिड़कियों से जंग हटाने के तरीके क्या हैं

बेकिंग सोडे का इस्तेमाल करके आप खिड़की और दरवाजे पर लगे जंग को छुटा सकते हैं। इसके लिए आपको बेकिंग सोडे को पानी में मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लेना है। फिर इसे जंग वाली जगह पर लगाएं और कुछ देर छोड़ दें। आखिर में किसी टूथब्रश से इसे साफ कर लें।

आप नींबू और नमक की मदद से जंग निकाल सकते हैं। इसके लिए आपको जंग लगी जगह पर नमक डालकर उसकी एक परत बना लेनी है। फिर इस पर आपको नींबू का रस डालना है। अब इसे लगभग 3 घंटे के लिए ऐसे ही छोड़ दें। फिर आखिर में नींबू के छिलके से रगड़कर इसे साफ कर लें। आप देखेंगे कि जंग हट गया है।
घर के दरवाजों-खिड़कियों से जंग हटाने के तरीके क्या हैं

आपको करना ये है कि जंग लगी खिड़की और दरवाजों पर सफेद सिरके को डाल देना है। कुछ घंटे इसे ऐसे ही भीगे रहने दे। अब एक सिरके में डूबा हुआ कपड़ा लें और फिर इससे दरवाजे और खिड़कियों को साफ कर लें।

आलू और बर्तन धोने वाला साबुन बड़े से बड़े जंग को निकालने में मददगार हो सकता है। आपको पहले एक आलू को दो भागों में काटना है और बर्तन धोने वाले साबुन में डुबाकर जंग वाली जगह पर रगड़ना है। ऐसा करने से जंग हट सकता है।