मुंबई. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पात्रा चॉल भूमि घोटाला मामले में छह घंटे से अधिक समय तक पूछताछ के बाद आधी रात को शिवसेना नेता संजय राउत को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, राउत ने दावा किया कि वह निर्दोष हैं और उन्हें फंसाया जा रहा है। वहीं मेडिकल के बाद आज उन्हें PMLA अदालत में पेश किया जाएगा। संजय राउत की गिरफ्तारी से जुड़े पल-पल के अपडेट के लिए बने रहें अमर उजाला के साथ…

कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने संजय राउत के समर्थन में ट्वीट करते हुए लिखा है कि संजय राउत दृढ़ विश्वास और साहस के व्यक्ति हैं। हम संजय राउत के साथ हैं। अधीर रंजन ने कहा कि संजय राउत ने एक ही अपराध किया है कि वह भाजपा की डराने-धमकाने की राजनीति के आगे नहीं झुके हैं।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पात्रा चॉल भूमि घोटाला मामले में छह घंटे से अधिक समय तक पूछताछ के बाद आधी रात को शिवसेना नेता संजय राउत को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, राउत ने दावा किया कि वह निर्दोष हैं और उन्हें फंसाया जा रहा है। वहीं मेडिकल के बाद आज उन्हें PMLA अदालत में पेश किया जाएगा। संजय राउत की गिरफ्तारी से जुड़े पल-पल के अपडेट के लिए बने रहें अमर उजाला के साथ…