नई दिल्ली. व्हाट्सएप के पास आज दुनियाभर में 2 करोड़ से भी ज्यादा यूजर्स हैं। व्हाट्सएप ने इंस्टेंट मैसेजिंग के क्षेत्र में एक जबरदस्त बदलाव लेकर आया है। आज हम सभी के स्मार्टफोन में व्हाट्सएप है। ये एप हमारे जीवन का एक अहम हिस्सा बन गया है। आज हम अपनी जिंदगी की छोटी बड़ी घटनाओं को इस एप पर एक दूसरे के साथ शेयर करते हैं। अपने यूजर्स को शानदार अनुभव देने के लिए व्हाट्सएप समय समय पर कई खास फीचर्स लेकर आता रहता है। व्हाट्सएप पर ऐसे कई शानदार फीचर्स हैं, जिनके बारे में आप शायद ही जानते होंगे। इसी कड़ी में आज हम आपको व्हाट्सएप के एक ऐसे फीचर के बारे में बताने वाले हैं, जिसका इस्तेमाल करके आप किसी का भी व्हाट्सएप स्टेटस चुपके से देख सकते हैं और संबंधित यूजर को इसके बारे में पता भी नहीं चलेगा। व्हाट्सएप के इस फीचर का उपयोग करना काफी आसान है। इसे आप आसानी से एक्टिवेट कर सकते हैं। इसमें आपको किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। आइए जानते हैं इसके बारे में –

  • अगर आप चाहते हैं कि जिस व्यक्ति का आप व्हाट्सएप स्टेटस देख रहे हैं, उसे इस बारे में पता न चले।
  • इसके लिए आपको व्हाट्सएप के Read Receipts ऑप्शन को डिसेबल करना है।
  • सबसे पहले अपने व्हाट्सएप को ओपन करें।
  • अब राइट साइड में ऊपर दिख रहे थ्री डॉट मेन्यू के बटन पर क्लिक करें।
  • इस प्रोसेस को करने के बाद आपको सेटिंग के विकल्प का चयन करना है।
  • नेक्स्ट स्टेप पर अकाउंट के ऑप्शन को सेलेक्ट करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर कई ऑप्शन्स शो होने लगेंगे। यहां आपको प्राइवेसी के विकल्प का चयन करना है।
  • इस प्रोसेस के बाद आपको Read Receipts के ऑप्शन को ढूंढना है।
  • आपको जैसे ही Read Receipts का ऑप्शन मिलता है। उसे डिसेबल कर दें।
  • इसके बाद आप किसी का भी व्हाट्सएप स्टेटस चुपके से देख सकते हैं और संबंधित व्यक्ति को इस बारे में पता भी नहीं चलेगा कि आपने उसका व्हाट्सएप स्टेटस देखा है।