कुशीनगर : एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां गुरुवार देर रात एक महिला ने युवक का प्राइवेट पार्ट चाकू से काट दिया। परिजन उसे आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रमें भर्ती कराया।

यूपी के कुशीनगर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां गुरुवार देर रात एक महिला से मिलने आए युवक का प्राइवेट पार्ट चाकू से काट दिया। सूचना मिलने पर युवक के परिजन उसे आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रमें भर्ती कराया। लेकिन हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल और फिर मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। वहीं इस मामले में पुलिस को अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।

ये घटना खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। जानकारी के मुताबिक युवक का उसी गांव की महिला के घर आना-जाना लगा रहता था। महिला चार बच्चों की मां है। पति बाहर रहता है। बताया गया कि गुरुवार की रात लगभग 12 बजे युवक महिला से मिलने उसके घर पहुंच गया। युवक अर्धनग्न था।

आरोप है कि महिला ने किसी धारदार हथियार से उसका गुप्तांग काट दिया। युवक चिल्लाते हुए घर से बाहर की ओर भागा। आवाज सुनकर काफी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। परिजन मौके पर पहुंचे और उसे सीएचसी में भर्ती कराया। अधिक खून बहने से उसकी हालत बगड़ गई। इस पर सीएचसी से उसे जिला अस्पताल और वहां से मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। वहां उसका उपचार चल रहा है।

घायल युवक ने परिजनों को बताया है कि महिला ने फोन कर उसे घर बुलाया था। कपड़े उतारने के बाद उसका गुप्तांग काट दिया। इस संबंध इंस्पेक्टर नीरज कुमार राय का कहना है कि पुलिस को अपने सूत्रों से घटना की जानकारी मिली है। इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। मिलने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।