मेरठ। मेरठ में नाले में सोमवार की सुबह अज्ञात शव को देखकरनगर निगम के कर्मचारियों के होश उड़ गए। उन्होंने शव की सूचना पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचने पर भी शव कई घंटे तक नाले से नहीं निकाला गया। जिस वजह से भीड़ इकट्ठा हो गए। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। नाले में शव की सूचना पर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

नाले की सफाई करने पहुंचे तो चला पता
सोमवार सुबह नगर निगम के कर्मचारी जसवंत राय हॉस्पिटल के पास नाले में सफाई करने गए थे। तभी उन्होंने नाले के अंदर शव पड़ा हुआ देखा। उन्होंने सिविल लाइन पुलिस को सूचना दी। तभी नगर निगम के कर्मचारी दूसरी सर्किल में चले गए। जिस वजह से शव नाले में ही पड़ा रहा। शव देखने के लिए आसपास के लोगों एकत्र हो गए। कुछ समय के लिए अव्यवस्था के चलते एक तरफ की रोड पर जाम लग गया।

पुलिस कर रही शिनाख्‍त करने की कोशिश
पुलिसकर्मियों ने किसी तरह लोगों को वहां से हटाया और शव को नाले से निकाला। सिविल लाइन एसएसआइ उवेश खान ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 25 से 30 वर्ष की है। उसने शर्ट और पेंट पहन रखी है। आसपास के लोगों से शिनाख्त का प्रयास किया गया। लेकिन उन्होंने पहचान करने से इंकार कर दिया। शव को मर्चरी भेज दिया। इंटरनेट मीडिया व अन्य साधनों से मृतक की शिनाख्त कर जल्द घटना का राजफाश किया जाएगा।