मेरठ. लीगढ़ के थाना हरदुआगंज निवासी विवाहिता की शादी वर्ष 2016 में बुलंदशहर के गुलावठी थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने युवक से हुई थी। युवक यूपी पुलिस में सिपाही है। युवक की ड्यूटी मेरठ पुलिस लाइन में चल रही है। विवाहिता का आरोप है कि शादी के बाद से पति ने परेशान करना शुरू कर दिया था। कई बार मायके वालों ने समझाने की कोशिश की, लेकिन उसने परेशान करना बंद नहीं किया।
तीन दिन पहले चाय बनाने को लेकर दंपती में विवाद हो गया था। तभी सिपाही ने पत्नी की पिटाई कर उसे घर से निकाल दिया। विवाहिता ने बताया कि वह शिकायत लेकर थाने पहुंची थी। लेकिन विभाग का कर्मचारी होने की वजह से पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। जिस वजह से सिपाही ने धमकी देनी शुरू कर दी।